जोहार पार्टी को ऑटो रिक्शा (टेंपो ) छाप चुनाव आयोग ने आवंटित किया
रांची। जोहार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और संस्थापक कमलेश कुमार रॉय और अनिल कुमार गुप्ता प्रदेश सचिव सह रांची विधानसभा उम्मीदवार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने जोहार पार्टी को झारखंड विधानसभा चुनाव में ऑटो रिक्शा ( टेंपो) छाप आवंटित किया है. इसके लिए हम चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हैं। वही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कमलेश कुमार रॉय ने अनिल कुमार गुप्ता को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर कमलेश कुमार रॉय ने कहा कि हमारी पार्टी झारखंड विधानसभा के तीन विधानसभा सीट रांची से अनिल कुमार गुप्ता, हटिया से हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा, विजय कुमार महतो और बोकारो से मनोज कुमार महली पार्टी के उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य मुद्दा शिक्षा, स्वास्थ्य,स्थानीयता, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जीतेगी तो शिक्षा और स्वास्थ्य में पूरे झारखंड में नियमसंगत आमूल परिवर्तन किया जायेगा। रांची विधानसभा प्रत्याशी प्रदेश सचिव अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि रांची विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने हमें उम्मीदवार घोषित किया है इसके लिए पार्टी को धन्यवाद देते हैं। झारखंड बने 24 साल हो चुके हैं लेकिन राजधानी रांची की स्थिति बद से बत्तर है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमने जोहर पार्टी से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जनता हमें चुनती है तो सबसे पहले स्वास्थ्य शिक्षा और यहां की ट्रैफिक व्यवस्था पर काम करेंगे। इस मौके पर प्रेमचंद महतो,विनोद प्रजापति,सुनील गुप्ता, सानू प्रजापति,प्रेम उराव,वरुण प्रजापति समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।