रांची। रविवार को निवारणपुर, रांची स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। इसमें रांची महानगर एवं रांची जिला के लगभग 200 युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए रतन पासवान (राजा पासवान) तथा बिट्टू के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान नमन गुप्ता, आयुष चंद्रवंशी, शुभम पासवान, अभिषेक सिंह, प्रिंस मिश्रा, अभिषेक वर्मा, सुमित वर्मा, हर्ष गुप्ता, सूरज मोदी, शुभम गुप्ता, निशांत सोनी, लक्षमण सिंह मुण्डा, आकाश गोप, आयुष यादव, अमित वर्मा, आर्यन वर्मा, रंजय वर्मा, अंकुर पन्ना सहित अन्य ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में झारखंड में अगले कुछ महीनों में होनेवाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तैयार रहने को कहा गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवजी कुमार, आइटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, लाल बहादुर राम, उत्तम राय (मजदुर प्रकोष्ठ), प्रदेश कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी राजेश रंजन वर्मा तथा सैंकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।