रांची। लगातार हो रही भारी वर्षा से रांची नगर निगम के कुछेक क्षेत्रों में जल-जमाव की अल्पकालीन समस्याओं को निगम की टीम द्वारा लगातार व्यवस्थित किया जा रहा है। इस संदर्भ में आम नागरिकों द्वारा नगर आयुक्त संदीप सिंह को वार्ड 33, पंडरा रोड, पंचशील नगर में जल-जमाव की समस्या से अवगत कराया गया। इसे देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा सोमवार को पंचशील नगर में जल-जमाव की स्थिति का निरीक्षण संबंधित टीम के साथ किया गया।

नगर आयुक्त द्वारा निगम के अभियाताओं को भविष्य में उक्त क्षेत्र में जल-जमाव ना हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही शांति नगर एवं पंचशील नगर की कनेक्टिंग नालियों को साफ करते हुए पानी के बहाव के लिए रास्ता बनाने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया गया, ताकि आम नागरिकों को बरसात के दौरान जल-जमाव की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही स्वच्छता शाखा की टीम को लगातार नालियों की सफाई करने का निर्देश दिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version