Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम: सुदेश महतो
    झारखंड

    राज्य की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम: सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम है। बुद्धिजीवी मंच के सभी अनुभवी पदाधिकारी को अपने दायित्व का बोध है। बुद्धिजीवी मंच पार्टी की शक्ति का मुख्य केंद्र है। आपके अनुभव से हम राज्य को बेहतर बनाने की दिशा में मिल कर काम करेंगे। ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित आजसू बुद्धिजीवी मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह में कहीं। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने पद का शपथ ग्रहण किया, साथ ही पार्टी अध्यक्ष द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया।

    सुदेश महतो ने कहा कि बुद्धिजीवी मंच के सभी पदाधिकारियों का समर्पण और संगठन के प्रति अपना श्रेष्ठ देने का जज्बा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आप सभी सरकार के अर्थ और सामर्थ्य को समझते हैं। सरकार के कार्यकाल का मूल्यांकन करने का समय है। पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्र से हो सकते हैं, लेकिन सबकी सामूहिक जिम्मेदारी नये जनादेश के लिए काम करना है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा राज्यभर में चलाये जा रही जन जागरण पदयात्रा और राज्य के बेरोजगार युवाओं का बॉयोडाटा संग्रह अभियान के साथ ही 8 सितंबर को होनेवाली नवनिर्माण संकल्प सभा और 9 सितंबर से हर विधानसभा क्षेत्र में होनेवाली नवनिर्माण संकल्प पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से आप सभी को अपना योगदान देना है।

    आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने कहा कि हम अपने विवेक, अनुभव और केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के मजबूत कंधों के साथ झारखंड को विकसित बनाने के अपने संकल्प को पूरा करेंगे। हमारा लक्ष्य सुशिक्षित और सुविकसित झारखंड बनाने के लिए काम करना है। हम सभी को अपनी आखिरी सांस तक आजसू पार्टी के साथ मिल कर झारखंड की बेहतरी के लिए काम करना है।

    आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी राज्य के विभिन्न गांव में जायेंगे और आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुुंचाने का काम करेंगे। बुद्धिजीवी मंच के सभी पदाधिकारी पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। संगठन के प्रति समर्पण ही हमारी ताकत है। प् शहजाद आलम आजसू बुद्धिजीवी मंच के रांची जिलाध्यक्ष बनाये गये।

    इस अवसर पर आजसू बुद्धिजीवी मंच के उपाध्यक्ष प्रो उमेश चंद्र मेहता, कामेश्वर प्रधान, महेंद्र मोदी, डॉ के पी सिन्हा, शिवशंकर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, अंचल किंगर, काशीनाथ महतो, प्रशांत कुमार बलथरिया, मंजूर खान, कौशिक चांद, मनोज साहू, प्रो आनंद कुशवाहा, डॉ राकेश सिन्हा, डॉ राम प्रसाद, प्रद्युमन पांडेय इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्पाद सिपाही की बहाली में युवाओं की आसामयिक मौत से लोगों में आक्रोश
    Next Article हार के भय से मानसिक संतुलन खो बैठा है झामुमो : आदित्य साहू
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version