दुमका। दुमका से रांची के लिये वंदे भारत ट्रेन का शुभांरभ 15 सितंबर को किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर से टाटानगर से बैद्यनाथ धाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत ट्रेन और दुमका रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। गोड्डा के सांसद डॉ। निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय ने बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ और दुमका से रांची वंदे भारत ट्रेन की मंजूरी दी है।

दुमका रांची वंदे भारत एक्सप्रेस मात्र 4 घंटे का समय लगेगा। ट्रेन गोड्डा, देवघर व मधुपुर से न्यू गिरिडीह स्टेशन होते हुए जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही व हजारीबाग होते हुए रांची तक जाएगी। इस ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी हो जाएगी। इस ट्रेन में जनरल बोगी नहीं होगी। ट्रेन का टिकट दूसरी ट्रेन की तुलना में अधिक होगा।

टाटानगर से बैद्यनाथ धाम काशी विश्वनाथ वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से सुबह 6: 20 बजे खुलेगी। सुबह 9: 10 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी और दोपहर 13: 30 बजे बैद्यनाथधाम स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रेन के परिचालन शुरू होने से देवघर में बाबा बैद्यनाथ व गया में विष्णु पद मंदिर व वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अत्यधिक सुविधा मिलेगी। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा बाकी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version