15 सितंबर तक स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर करेंगे जिलों का दौरा

रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर मंथन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गिरिश चोडनकर, सदस्य प्रकाश जोशी और पूनम पासवान पांच दिनी झारखंड दौरे पर बुधवार की देर रात रांची पहुंचें। तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी आज (12 सितंबर) से विभिन्न जिलों का दौरा कर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करेंगे।

12 से कमेटी करेगी विभिन्न जिलों का दौरा
स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य 12 सितंबर को लातेहार, गढ़वा और पलामू में नेताओं-कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। 13 सितंबर को हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और चतरा के नेताओं-कार्यकर्ताओं संघ के साथ बैठक होगी। इसी दिन शाम पांच बजे धनबाद परिसदन में धनबाद के नेताओं-कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जायेगा। 14 सितंबर को धनबाद परिसदन में ही गिरिडीह, बोकारो और जामताड़ा के नेताओं के साथ बैठक होगी। 15 सितंबर को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा के का नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version