रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। विगत 20 और 21 सितंबर को हुए कई तबादला आदेश में संशोधन करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मिथिलेश कुमार चौधरी को अगले आदेश तक परिवहन विभाग रांची में सेवा सौंपी गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी साहिबगंज विष्णु देव कच्छप को अगले आदेश तक भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोड्डा के पद पर पद स्थापित किया गया है। एसडीओ चांडिल शुभ्रा रानी को अगले आदेश तक उपनिदेशक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में पदस्थापित किया गया है। उपसचिव वाणिज्यकर विभाग राहुल जी आनंद जी को अधिसूचना 20 सितंबर के द्वारा नगर आयुक्त आदित्य नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया था उक्त आदेश को विलोपित कर दिया गया है। ऐसे में रवि प्रकाश अपर नगर आयुक्त आदित्य नगर निगम के पद पर यथावत बने रहेंगे। वहीं उपसचिव वाणिज्यकर विभाग राहुल जी आनंद जी को अगले आदेश तक विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

उपनगर आयुक्त रांची नगर निगम के पद पर अनवर हुसैन जिन्हें दिनांक 21 सितंबर के आदेश से विशिष्ट अनुभाजन अधिकारी जमशेदपुर बनाया गया था उसे विलोपित करते हुए अगले आदेश तक उपसचिव नगर विकास एवं आवास विभाग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। सचिव क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकार रांची संजीव कुमार जिन्हें 20 सितंबर के तबादले के आदेश से कार्मिक विभाग में योगदान करने को कहा गया था को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उपनिदेशक कल्याण रांची प्रमंडल रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। भूमि सुधार उपसमाहर्ता जगन्नाथपुर के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया है। भूमि सुधार उप समर्थक खूरी महुआ संदीप अनुराग टोपनो को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी चाईबासा के पद पर स्थापित किया गया। जयंत कुमार तिवारी को अगले आदेश तक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी उधवा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

 

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version