Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चंद्रग्रहण: आज मध्‍यरात्रि को चंद्रमा दिखेगा तामिया लाल
    देश

    चंद्रग्रहण: आज मध्‍यरात्रि को चंद्रमा दिखेगा तामिया लाल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2025Updated:September 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    चंद्रग्रहण
    चंद्रग्रहण
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंद्रग्रहण: भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए रविवार की रात एक खास खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, आज की रात सन् 2022 के बाद सबसे लंबी अवधि का चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान मध्यरात्रि आसमान में तामिया लाल चांद दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जा रहा है। इसे भारत के साथ ही आस्‍ट्रेलिया, एशिया अफ्रीका और यूरोप सहित विश्‍व की लगभग 85 आबादी देख पाएगी। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा।

    नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने चंद्रमा और सूर्य के बीच और एक सीध में पृथ्‍वी के आ जाने से होने वाली इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्‍वी के बीच में आ जाने से सूर्य की रोशनी सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। इससे चंद्रग्रहण की स्थिति बनती है। इस समय पृथ्वी की वायुमंडलीय परतों में से गुजरते हुए लाल तरंगें चंद्रमा तक पहुंचती हैं, जिससे चंद्रमा लाल तामिया दिखता है। इस रंग के कारण इसे ब्‍लड मून भी कहा जाता है।

    सारिका घारू ने बताया कि भारतीय समयानुसार आंशिक ग्रहण का आरंभ रात्रि 09 बजकर 57 मिनिट 09 सेकंड से होगा। इसके बाद रात्रि 11 बजकर 48 सेकंड की स्थिति में पूर्णचंद्रग्रहण दिखना आरंभ होगा। पूर्णग्रहण की स्थिति रात्रि 12 बजकर 22 मिनट 51 सेकंड तक रहेगी। इसके बाद पुन: आंशिक ग्रहण चलता रहेगा, जो कि रात्रि 01 बजकर 26 मिनट 31 सेकंड पर समाप्‍त होगा।

    सारिका ने बताया कि इस खगोलीय घटना में पूर्ण ग्रहण अवधि या टोटेलिटी डयूरेशन लगभग एक घंटा 22 मिनट रहेगा, जबकि सन् 2022 में हुए चंद्रग्रहण की पूर्णता अवधि 1 घंटा 25 मिनट थी। इस तरह यह 2022 के बाद सबसे लंबी अवधि का पूर्णचंद्रग्रहण है। खास बात यह है कि इसे देखने के लिये किसी विशेष यंत्र जैसे टेलिस्‍कोप या ग्रहण के चश्‍मे की जरूरत नहीं होगी। खाली आंखों से ही इसे देखा जा सकता है।

    Subscribers To Youtube Channel

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाठमांडू में शुरू हुआ नेपाल-चीन की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास ‘सागरमाथा मैत्री’
    Next Article चंद्र ग्रहण के चलते राममंदिर सहित नगर के सभी मठ-मंदिरों के कपाट बंद
    shivam kumar

      Related Posts

      आजादी के समय यूपी की अर्थव्यवस्था देश में सबसे बड़ी थी : योगी आदित्यनाथ

      September 7, 2025

      कार्यपालक सहायकों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

      September 7, 2025

      ट्रम्प टैरिफ से उभरी चुनौतियों पर देशहित में केंद्र सरकार उठाए ठोस कदम: मायावती

      September 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की नेत्रदान की घोषणा, कहा- मेरी आंखें किसी औऱ की रौशनी बनें
      • दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सुब्रायन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया
      • सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस की मांग- सोशल मीडिया प्लेटफार्म बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार
      • आजादी के समय यूपी की अर्थव्यवस्था देश में सबसे बड़ी थी : योगी आदित्यनाथ
      • यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला, कीव पर दागे 800 से ज्यादा ड्रोन, कैबिनेट भवन को भी निशाना बनाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version