Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ट्रम्प टैरिफ से उभरी चुनौतियों पर देशहित में केंद्र सरकार उठाए ठोस कदम: मायावती
    देश

    ट्रम्प टैरिफ से उभरी चुनौतियों पर देशहित में केंद्र सरकार उठाए ठोस कदम: मायावती

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2025Updated:September 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    'ट्रम्प टैरिफ'
    'ट्रम्प टैरिफ'
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘ट्रम्प टैरिफ‘ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि ‘ट्रम्प टैरिफ’ के बाद उभरी नई चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार को देशहित का ध्यान रखते हुए अपने नीतियों व सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है। बसपा प्रमुख मायावती रविवार को पार्टी के कार्यालय में बैठक की। जिसमें यूपी स्टेट के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने शामिल होकर पार्टी की ओर से दिए गये कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी। बैठक में भारत पर अमेरिका के लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ काे लेकर चर्चा हुई। ‘ट्रम्प टैरिफ’ से उभरी नई चुनौतियों का जिक्र करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि इससे सही से निपटने के लिए भारत सरकार को देशहित का ध्यान रखते हुए अपने नीतियों व सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है। वरना देश में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा घरों से दूर पलायन की विवशता आदि की समास्याएं और भी जटिल होकर देश के मान—सम्मान को भी दुनिया में प्रभावित करेंगी, जिससे बचना बहुज जरूरी है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने यूपी समेत सभी राज्यों में विभिन्न धर्मों के पूजा स्थलों और संतों-महापुरुषों काे निरादार करने के मामले में कहा कि सभी सरकारों को संकीर्ण, जातिवादी, सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण राजनीति छोड़कर ऐसे आपराधिक तत्वों के प्रति सख्त कानूनी रवैया अपनाकर कानून का राज स्थापित करना चाहिए, ताकि लोग शांतिपूर्वक अपनी आजीविका कमा सकें और अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। बसपा प्रमुख ने पार्टी जनों को देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों से जुड़ी नई चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लगातार साम, दाम, दंड, भेद आदि हर तरह के हथकंडे अपनाकर बसपा को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं ताकि दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठाने वाली पार्टी आगे न बढ़ सके।

    मायावती ने अक्टूबर माह में कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में होने वाले राज्यव्यापी कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है। उन्हाेंने कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ के वीआईपी रोड स्थित पार्टी उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम करेगी। इसमें वे स्वयं शामिल हाेंगी। यूपी प्रदेश इकाई के अलावा, आल इंडिया लेवल पर पार्टी के पुनर्गठन के बाद राज्यस्तर पर होने वाला यह पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है। इसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता शामिल हाेंगे।

    Subscribers To Youtube Channel

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचंद्र ग्रहण के चलते राममंदिर सहित नगर के सभी मठ-मंदिरों के कपाट बंद
    Next Article रामा स्टील ट्यूब्स शेयर का इतिहास और रिटर्न
    shivam kumar

      Related Posts

      आजादी के समय यूपी की अर्थव्यवस्था देश में सबसे बड़ी थी : योगी आदित्यनाथ

      September 7, 2025

      कार्यपालक सहायकों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

      September 7, 2025

      चंद्र ग्रहण के चलते राममंदिर सहित नगर के सभी मठ-मंदिरों के कपाट बंद

      September 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की नेत्रदान की घोषणा, कहा- मेरी आंखें किसी औऱ की रौशनी बनें
      • दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सुब्रायन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया
      • सत्तारूढ़ दल नेपाली कांग्रेस की मांग- सोशल मीडिया प्लेटफार्म बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार
      • आजादी के समय यूपी की अर्थव्यवस्था देश में सबसे बड़ी थी : योगी आदित्यनाथ
      • यूक्रेन पर रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला, कीव पर दागे 800 से ज्यादा ड्रोन, कैबिनेट भवन को भी निशाना बनाया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version