पश्चिमी सिंहभूम। जिले में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। किसी अज्ञात जालसाज ने उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। यह अकाउंट मोबाइल नंबर +84 56 521 5615 से संचालित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने सोमवार को जनता को सतर्क करते हुए कहा कि इस फर्जी अकाउंट के जरिये धोखाधड़ी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपायुक्त कार्यालय या प्रशासन कभी भी व्हाट्सएप के जरिए व्यक्तिगत जानकारी या डिटेल नहीं मांगता। इस कारण ऐसे संदेशों पर भरोसा करने से बचें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी नागरिक को उक्त नंबर से कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो वह किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत विवरण साझा न करें। इससे ऑनलाइन ठगी और बैंक खाते से पैसे निकाले जाने का खतरा हो सकता है।

प्रशासन ने अपील की है कि लोग तुरंत सतर्कता बरतें और ऐसे मामलों की जानकारी बिना देर किए संबंधित थाने या जिला प्रशासन को दें। साथ ही, ऐसे जालसाजों पर कड़ी कार्रवाई के लिए साइबर अपराध शाखा को भी इसका संज्ञान सौंपा जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version