बरवाडीह। झारखंड सरकार के खिलाफ बरवाडीह मंडल भाजपा ने गुरुवार को प्रदेशव्यापी प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया।जिसकी शुरुआत पुराने ब्लॉक परिसर से करते हुए अम्बेडकर चौक होते हुए प्रखण्ड कार्यालय पहुँची।प्रखंड मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन अंचलाधिकारी लवकेश सिंह को सौंपा।इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी कौशल किशोर प्रसाद ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाये हैं।इस दौरान उन्होंने बिजली-पानी से लेकर कोयला और बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया है।

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच का मामले को पुरजोर तरीके से उठाया व उन्होंने बताया कि हेमंत सरकार में फैले भ्रष्टाचार, चरमराई कानून व्यवस्था, बदहाल बिजली-पानी की स्थिति, और अवैध बालू-पत्थर-कोयला की खुली लूट तथा बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा झारखंड द्वारा प्रखंड स्तर पर आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।दलालों, बिचौलियों और भ्रष्ट तंत्र को संरक्षण देने वाली सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्षरत और पूरी तरह प्रतिबद्ध है।वही मोके पर कौशल किशोर प्रसाद,मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद,महिला प्रकोष्ठ की प्रखण्ड अध्यक्ष रुपाली देवी,विष्णु राम मोहिउद्दीन अंसारी,जिला सोशल मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर
कन्हाई सिंह,वीरेंद्र जायसवाल, अशोक सिंह, उपेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनील सिंह, प्रवीण कुमार, दीपक तिवारी, पारस जायसवाल, बिट्टू गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, दिलीप पासवान, मनोज यादव, हरे राम सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version