अशोक सिंघल ने राम मंदिर आन्दोलन को राष्ट्र की अस्मिता का महायज्ञ बनाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आपका जीवन सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का अनुपम प्रतीक है। हम सभी आपके तप, त्याग और तेजस्विता को नमन करते हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि श्रद्धेय अशोक सिंघल ने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व ने समाज को एक नई चेतना दी, करोड़ों लोगों में आत्मविश्वास जगाया और राष्ट्र को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा दी।

अशोक सिंघल ने श्री रामजन्मभूमि मंदिर आंदोलन को केवल एक संघर्ष नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता का महायज्ञ बना दिया। उनकी वाणी में एक अटूट संकल्प था, कर्म में त्याग और दृष्टि में राष्ट्रहित सर्वोपरि था।भारत में सांस्कृतिक जागरण के प्रतीक परम पूज्य श्रद्धेय अशोक सिंघल की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version