रामगढ़। रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के जरिए भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। रविवार की रात आयोजित इस कार्यक्रम में क्रेजी डांस एकेडमी के बच्चों ने धमाल मचाया। भक्ति गानों पर आयोजित नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति रही। गीतों पर लोग झूमते नजर आए। यह कार्यक्रम गणेश वंदना से शुरू हुआ और मां काली के भव्य विराट रूप के प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मां दुर्गा के नौ रूप बच्चों में नजर आए। मां दुर्गा पर आधारित सभी गानों पर बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय रही। कार्यक्रम के बाद पूजा कमेटी के अध्यक्ष शांतनु मिश्रा की ओर से सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। क्रेजी डांस अकैडमी के संचालक कन्हैया कुमार ने बताया कि हर वर्ष बच्चों की ओर से सुभाष चौक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया जाता है बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाता है।
क्रेजी डांस एकेडमी के बच्चों ने मचाया धमाल, भक्ति गीतों पर झूमे लोग
Previous Articleशुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
Related Posts
Add A Comment