Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सड़क दुर्घटना में चालक की मौत, एक गंभीर
    Jharkhand Top News

    सड़क दुर्घटना में चालक की मौत, एक गंभीर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-49 पर रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह से सड़क पर देर रात तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

    मिली जानकारी के अनुसार दिगबर्दा गांव निवासी 38 वर्षीय कान्हू चरण साहु धान लदे ट्रक को लेकर मालुआ गांव से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक बुरी तरह से घायल हो गए।

    सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कान्हू चरण साहु को मृत घोषित कर दिया, जबकि ओडिशा के करंजिया थाना क्षेत्र के चदनासोल गांव निवासी 33 वर्षीय सनातन मुर्मू की हालत गंभीर होने पर उसे पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारिपदा रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कान्हू चरण अपने पीछे पत्नी, आठ साल की बेटी और चार साल के बेटे को छोड़ गए हैं।

    इधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता राशि प्रदान की। विधायक ने आश्वासन दिया कि कान्हू चरण के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के हलक से जीत को खींच लिया ‘तिलक’ ने
    Next Article विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
    shivam kumar

      Related Posts

      जेपीएससी मामले को लेकर एनडीए के विधायकों ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

      August 6, 2026

      तेज बारिश का कहर, हल्दीपोखर में कच्चा घर ढहा, परिवार बेघर

      August 6, 2026

      झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम में झमाझम तो गढ़वा में सबसे कम बारिश, 8 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट

      August 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई ने अभिजीत सरकार हत्याकांड में घोषित भगोड़े आरोपित को गुवाहाटी से किया गिरफ्तार
      • जेपीएससी मामले को लेकर एनडीए के विधायकों ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन
      • तेज बारिश का कहर, हल्दीपोखर में कच्चा घर ढहा, परिवार बेघर
      • झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम में झमाझम तो गढ़वा में सबसे कम बारिश, 8 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट
      • आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version