Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सड़क दुर्घटना में चालक की मौत, एक गंभीर
    Jharkhand Top News

    सड़क दुर्घटना में चालक की मौत, एक गंभीर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 29, 2025Updated:September 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-49 पर रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह से सड़क पर देर रात तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

    मिली जानकारी के अनुसार दिगबर्दा गांव निवासी 38 वर्षीय कान्हू चरण साहु धान लदे ट्रक को लेकर मालुआ गांव से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक बुरी तरह से घायल हो गए।

    सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कान्हू चरण साहु को मृत घोषित कर दिया, जबकि ओडिशा के करंजिया थाना क्षेत्र के चदनासोल गांव निवासी 33 वर्षीय सनातन मुर्मू की हालत गंभीर होने पर उसे पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारिपदा रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कान्हू चरण अपने पीछे पत्नी, आठ साल की बेटी और चार साल के बेटे को छोड़ गए हैं।

    इधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता राशि प्रदान की। विधायक ने आश्वासन दिया कि कान्हू चरण के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के हलक से जीत को खींच लिया ‘तिलक’ ने
    Next Article विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
    shivam kumar

      Related Posts

      हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह

      September 29, 2025

      महासप्तमी को खुला मां दुर्गा का पट्ट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      September 29, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण

      September 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      • नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
      • शारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
      • सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें
      • पोठिया पुलिस ने 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version