Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 27 साल की जेल, तख्तापलट की साजिश में दोषी
    दुनिया

    ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 27 साल की जेल, तख्तापलट की साजिश में दोषी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रासीलिया। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 2022 में चुनाव को पलटने की साजिश रचने के मामले में 27 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने सुनाया, जहां पांच में से चार न्यायाधीशों ने उन्हें दोषी करार दिया। साजिश में अदालतों को भंग करने, सेना को सत्ता सौंपने और निर्वाचित राष्ट्रपति की हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

    दुनिया भर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि ब्राजील के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को तख्तापलट के प्रयास के लिए इतनी कठोर सजा मिली है। बोल्सोनारो के साथ-साथ तत्कालीन रक्षा मंत्री, नौसेना प्रमुख और सात अन्य लोगों को भी दोषी पाया गया है।

    इस फैसले से अमेरिका और ब्राजील के बीच संबंधों में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले पर निराशा जताते हुए कहा, “मैं बोल्सोनारो को जानता हूं, यह ब्राजील के लिए बहुत बुरा फैसला है।” ट्रंप पहले भी कई बार बोल्सोनारो के खिलाफ आरोपों को वापस लेने की अपील कर चुके थे।

    ब्राजील ने अमेरिका के दबाव को नजरअंदाज करते हुए न्यायिक प्रक्रिया को पूरा किया। ट्रंप प्रशासन ने ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाया और जजों पर प्रतिबंध भी लगाए, लेकिन ब्राजील की न्यायपालिका अडिग रही।

    बोल्सोनारो के वकील पाउलो कुन्हा ब्यूनो ने कहा कि यह एक राजनीतिक फैसला है और उनके मुवक्किल का कभी तख्तापलट का इरादा नहीं था। वहीं, बोल्सोनारो खुद सभी आरोपों से इनकार कर रहे हैं।

    बोल्सोनारो 2018 में भ्रष्टाचार और अपराध विरोधी लहर के बीच सत्ता में आए थे। वे अक्सर सैन्य शासन की प्रशंसा करते रहे हैं और अमेरिका के ट्रंप की तर्ज पर दक्षिणपंथी राजनीति के प्रमुख चेहरा माने जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल संकट: सुशीला कार्की बनेंगी अंतरिम सरकार की प्रमुख, संसद भंग पर मतभेद जारी
    Next Article लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस पलटी, 5 की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल संकट: सुशीला कार्की बनेंगी अंतरिम सरकार की प्रमुख, संसद भंग पर मतभेद जारी

      September 12, 2025

      नेपाल पुलिस का फरार कैदियों को अल्टीमेटम – जल्द करें आत्मसमर्पण

      September 12, 2025

      अमेरिका ने ग्रीस से ऊर्जा सहयोग बढ़ाने का दिया संकेत, रूस पर दबाव बनाने की रणनीति

      September 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ग्रैंड स्विस में आठवें दौर में गुकेश का सामना दिव्या देशमुख से
      • हांगकांग ओपन 2025: सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में
      • उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे धनखड़, राधाकृष्णन को दी बधाई
      • दिल्ली हाइ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
      • सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version