Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नेपाल में अस्थिरता के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट
    राज्य

    नेपाल में अस्थिरता के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। नेपाल में जेन जेड आंदोलन और संभावित तख्तापलट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। बिहार के अररिया जिले की सीमा नेपाल से करीब 110 किलोमीटर तक जुड़ी हुई है, जो संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

    अब तक सीमा पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और सीमावर्ती थानों की पुलिस तैनात थी, लेकिन हालात को देखते हुए अब बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी सीमा सुरक्षा में लगाया गया है। STF की टीम, एसएसबी और लोकल थाना पुलिस के साथ मिलकर नियमित पेट्रोलिंग कर रही है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    सीमा पर पहचान पत्र अनिवार्य: नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। पहचान पत्र देखकर उनका नाम, पता और संपर्क नंबर दर्ज किया जा रहा है, तभी उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

    एसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी है। सीमावर्ती आठ थानों की पुलिस, एसएसबी और STF की टीमें संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं।

    नेपाल से फरार कैदियों की तलाश: नेपाल के जेल से फरार कैदियों को लेकर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। नेपाल प्रशासन से फरार अपराधियों के विवरण और फोटो की मांग की गई है ताकि पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

    सूत्रों के अनुसार, कुछ भारतीय नागरिक जो नेपाल में आपराधिक मामलों में कैद थे, उनके भी सीमा क्षेत्र में छिपे होने की आशंका है। इसको लेकर थाना पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज, दरभंगा डीईओ ने की समीक्षा बैठक
    Next Article ‘बागी 4’ की कमाई में गिरावट जारी, सातवें दिन का कलेक्शन हुआ कम
    shivam kumar

      Related Posts

      विपक्षी दल भारत को धर्मशाला बनाना चाहते हैं : गिरिराज सिंह

      October 28, 2025

      सरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी

      October 28, 2025

      दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस

      October 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version