रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक युवक का अधजला शव झाड़ी में देखा गया। मृतक की पहचान रांची के हटिया के निवासी 32 वर्षीय प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको तालाब के पास प्रशांत नाम के एक युवक की हत्या कर दी गयी। युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोनको तालाब के पास एक युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच में पता चला है कि पत्थर से कूचकर बेरहमी से युवक की हत्या की गयी है। हत्या के बाद उसके शव को पेट्रोल से जलाने की कोशिश की गयी है। हालांकि केवल शव का निचला भाग ही जल पाया। अज्ञात युवक की हत्या की सूचना और उसके शव के फोटो वायरल होने के बाद मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
एयरपोर्ट थाना के प्रभारी गौतम ने बताया कि मृतक की हत्या किन कारणों से हुई है और उसके पीछे कौन लोग हंै? इसकी जांच की जा रही है। हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश भी की गयी है। मामले की तफ्तीश जारी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version