Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कोलकाता में कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेनाओं के शौर्य को सराहा
    देश

    कोलकाता में कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेनाओं के शौर्य को सराहा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कोलकाता स्थित विजय दुर्ग स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सशस्त्र सेनाओं की बहादुरी और ऑपरेशन सिंदूर में निभाई गई उनकी भूमिका की प्रशंसा की।

    सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले जवानों की जमकर हौसलाफजाई की और उनका जोश बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सेनाओं का योगदान केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केवल सैन्य संचालन का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की व्यापक रणनीति का मंच है। सुधार, परिवर्तन और भविष्य की तैयारी—यही हमारी दिशा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना को नई तकनीक, डोमेन एकीकरण और साइबर तथा स्पेस सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से सशक्त होने की जरूरत है।

    प्रधानमंत्री ने इस मौके पर ‘भारतीय सशस्त्र सेनाएं विजन 2047’ दस्तावेज का अनावरण भी किया। यह दस्तावेज भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सेनाओं को तैयार करने की दिशा में रोडमैप प्रस्तुत करता है।

    सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह तथा तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए।

    सम्मेलन में शामिल रक्षा अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर सीमापार आतंक ढांचे को ध्वस्त करने के लिए एक सुनियोजित अभियान था। इसमें थल, वायु और नौसेना की संयुक्त कार्रवाई ने पेशेवराना कौशल और सटीक रणनीति का प्रदर्शन किया।

    रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मेलन में सेनाओं के आधुनिकीकरण, संयुक्त अभियानों, एकीकरण और बहु-क्षेत्रीय युद्ध क्षमता को बढ़ाने जैसे रणनीतिक विषयों पर मंथन हो रहा है। यह सम्मेलन हर दो वर्ष में आयोजित होने वाला शीर्ष स्तर का मंच है, जहां देश की नागरिक और सैन्य नेतृत्व रणनीतिक एवं संस्थागत प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करता है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘वर्ष सुधारों का – भविष्य के लिए रूपांतरण’ रखी गई है।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह पिछले पांच महीनों में पश्चिम बंगाल का चौथा दौरा है और एक महीने के भीतर दूसरी यात्रा है। रविवार शाम वे असम से कोलकाता पहुंचे और राजभवन में रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वे सम्मेलन स्थल विजयदुर्ग पहुंचे और लगभग चार घंटे तक उद्घाटन सत्र में मौजूद रहे। दोपहर 1:30 बजे प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से बिहार के पूर्णिया के लिए रवाना हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म, जल्द ही पूरे देश को भी मिलेगी मुक्तिः अमित शाह
    Next Article केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खात्मे को दृढ़ संकल्पित: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं

      June 20, 2026

      कोयला तस्करी केस में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अभिषेक के करीबी पूर्व एसडीपीओ के खिलाफ एफआइआर

      June 19, 2026

      ममता को एक और झटका, पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी

      June 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह ने दी बंगाल दिवस की शुभकामनाएं
      • SSP कार्यालय के पास चली गोली, जमशेदपुर के व्यस्त इलाके में मची दहशत
      • गिरिडीह में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल
      • टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक होने की आशंका
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version