Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मोदी के विजन से वैश्विक क्षमता केंद्रों में अग्रणी बना भारतः शांतनु ठाकुर
    देश

    मोदी के विजन से वैश्विक क्षमता केंद्रों में अग्रणी बना भारतः शांतनु ठाकुर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के कारण भारत आज वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। इससे देश नवाचार और प्रतिभा का प्रमुख केंद्र बन गया है।

    शांतनु ठाकुर ने एक्स पोस्ट में लिखा, भारत में 1800 से अधिक जीसीसी संचालित हैं, जो 2010 में केवल 700 थे और अब तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि देश में हर दो सप्ताह में तीन नए जीसीसी स्थापित हो रहे हैं और दुनिया के लगभग 50 फीसदी जीसीसी अब भारत में हैं। भारत को शीर्ष पांच पसंदीदा जीसीसी स्थानों में पहला स्थान मिला है। इसके बाद अमेरिका, मैक्सिको, पोलैंड और चीन क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। यह विकास भारत की प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और विश्वास को वैश्विक नवाचार का इंजन बनाने में अहम माना जा रहा है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीसीसी नौकरियों और आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं, साथ ही मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

    जीसीसी किसी बहुराष्ट्रीय निगम की एक अपतटीय शाखा होती है जो विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में सहायता प्रदान करती है। ये आईटी, वित्त, संचालन, अनुसंधान एवं विकास, मानव संसाधन, विश्लेषण आदि हो सकते हैं। जीसीसी अब केवल लागत केंद्र नहीं रह गए हैं; ये नवाचार, परिवर्तन, मूल्य और रणनीतिक विकास के केंद्र भी बन गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना मेट्रो का पहला ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा,800 मीटर लंबे ट्रैक पर दौड़ी
    Next Article मुख्यमंत्री योगी की बड़ी घोषणा, “भारत डीप टेक 2025” की दिशा में बढ़ेगा यूपी, कानुपर बनेगा प्रमुख केंद्र
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी की बड़ी घोषणा, “भारत डीप टेक 2025” की दिशा में बढ़ेगा यूपी, कानुपर बनेगा प्रमुख केंद्र

      September 3, 2025

      पटना मेट्रो का पहला ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा,800 मीटर लंबे ट्रैक पर दौड़ी

      September 3, 2025

      छत्तीसगढ़ः रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में इडी की छापेमारी

      September 3, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री योगी की बड़ी घोषणा, “भारत डीप टेक 2025” की दिशा में बढ़ेगा यूपी, कानुपर बनेगा प्रमुख केंद्र
      • मोदी के विजन से वैश्विक क्षमता केंद्रों में अग्रणी बना भारतः शांतनु ठाकुर
      • पटना मेट्रो का पहला ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा,800 मीटर लंबे ट्रैक पर दौड़ी
      • राहुल गांधी से पहले भाजपा को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए : सुप्रियो
      • सूर्या हांसदा केस: आयोग ने डीसी-एसपी से मांगी चार हफ्ते में रिपोर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version