Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध… पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई
    देश

    भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध… पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इम्फाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नेपाल को लेकर विशेष टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसा नेपाल भारत का मित्र और करीबी सहयोगी है। साझा इतिहास और आस्था हमें जोड़ते हैं और दोनों देश साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

    मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर सुशीला कार्की को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतवासियों की ओर से मैं सुशीला जी को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी। नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उनका नेतृत्व महिला सशक्तीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है।”

    प्रधानमंत्री ने हाल के दिनों में नेपाल में हुए घटनाक्रम का उल्लेख कर कहा कि अस्थिरता के माहौल के बावजूद वहां के नागरिकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने विशेष रूप से नेपाल के युवाओं की सराहना की जो पिछले दिनों सड़कों पर सफाई और रंग-रोगन का कार्य कर रहे थे। मोदी ने कहा कि उनकी सकारात्मक सोच और कार्य न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि ये नेपाल के नवोदय का स्पष्ट संकेत भी हैं। मोदी ने नेपाल के उज्ज्वल भविष्य और वहां की जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए शुभकामनाएं दीं।

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में नेपाल में हिंसक घटनाक्रम और राजनीतिक अस्थिरता के चलते अंतरिम सरकार का गठन किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदलाई लामा ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई
    Next Article इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए केशव महाराज
    shivam kumar

      Related Posts

      दलाई लामा ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई

      September 13, 2025

      एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के समक्ष किया आत्मसमर्पण

      September 13, 2025

      कानून के सामने सब बराबर, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मोहन यादव

      September 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • शिक्षक भर्ती घोटाले में तबादलों का खेल, पार्थ चटर्जी ने बनाई थी खास रणनीति
      • तेल रिसाव रोकने के लिए नई योजना बनाएगी राज्य सरकार, अवैध खनन पर भी होगी सख्ती
      • जितिया पर्व को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
      • नालंदा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ
      • इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version