Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की न्यायिक हिरासत 15 सितंबर तक बढ़ी
    देश

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की न्यायिक हिरासत 15 सितंबर तक बढ़ी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में शन‍िवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चैतन्य की पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें अब 15 सितंबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    बताया गया क‍ि प्रवर्तन निदेशालय 15 सितंबर को चैतन्य बघेल के खिलाफ चालान पेश कर सकती है, इसके पहले चैतन्य बघेल को 23 अगस्त को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

    उल्‍लेखनीय है क‍ि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाला मामले में 18 जुलाई 2025 को दुर्ग से गिरफ्तार किया था। चैतन्य बघेल के ऊपर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले में कई संगीन आरोप लगाए हैं। 23 अगस्त को चैतन्य बघेल की रिमांड पूरी होने के बाद उनकी फिर रायपुर अदालत में पेशी हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद चैतन्य बघेल को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। जिसके बाद आज चैतन्य बघेल की रायपुर अदालत में फिर से पेशी हुई।

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले में चैतन्य बघेल पर 16 करोड़ 70 लाख रुपये की अवैध कमाई का आरोप लगाया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह भी आरोप लगाया कि चैतन्य बघेल ने इस अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी भी की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ने पूछा- क्या आम जनता को जीएसटी दर कटौती का लाभ मिल पाएगा?
    Next Article जीएसटी में सुधार से देश के 140 करोड़ देशवासियों काे बड़ी राहतः अश्विनी वैष्णव
    shivam kumar

      Related Posts

      जीएसटी में सुधार से देश के 140 करोड़ देशवासियों काे बड़ी राहतः अश्विनी वैष्णव

      September 6, 2025

      कांग्रेस ने पूछा- क्या आम जनता को जीएसटी दर कटौती का लाभ मिल पाएगा?

      September 6, 2025

      इडी ने की कर्नाटक के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र के बैंक खातों की जांच

      September 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बलूचिस्तान में ईरान सीमा के पास पाकिस्तान के दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या
      • जेलेंस्की मॉस्को नहीं जाएंगे, पुतिन के सुझाव को ठुकराया
      • जीएसटी में सुधार से देश के 140 करोड़ देशवासियों काे बड़ी राहतः अश्विनी वैष्णव
      • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की न्यायिक हिरासत 15 सितंबर तक बढ़ी
      • कांग्रेस ने पूछा- क्या आम जनता को जीएसटी दर कटौती का लाभ मिल पाएगा?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version