रांची।झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा 86 मिमी बारिश धनबाद जिले के पुटकी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि राज्य के विभिन्न जिलों में 16 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को रांची में सुबह मौसम साफ रहा और उमस भरी गर्मी महसूस की गई। अधिकतम उमस 92% तक पहुंच गई। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा।

तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 35.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, जमशेदपुर में 35, डाल्टनगंज में 34.6 और बोकारो में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version