Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में आंदोलन से मची तबाही पर यूएमएल ने जताई चिंता
    दुनिया

    नेपाल में आंदोलन से मची तबाही पर यूएमएल ने जताई चिंता

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू/नई दिल्ली। नेपाल में जारी हिंसक आंदोलनों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी—नेकपा (यूएमएल) ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। पार्टी महासचिव शंकर पोखरेल ने एक बयान जारी कर हिंसा की कड़ी निंदा की है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने देश में उत्पन्न राजनीतिक संकट को संविधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से सुलझाने की अपील की है।

    पार्टी का आधिकारिक बयान गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें पोखरेल ने हालिया घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आंदोलन सोशल मीडिया प्रतिबंधों, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और सुशासन की मांग पर केंद्रित थे, लेकिन इसका तरीका अराजक और विध्वंसक रहा।

    यूएमएल ने सोमवार और मंगलवार को हुई घटनाओं में सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान, सरकारी संस्थानों पर हमले, और जनहानि को “दुर्भाग्यपूर्ण” करार दिया। पार्टी ने संसद, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट, पुलिस थानों, हवाई अड्डों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों को राष्ट्रीय क्षति बताया, जिससे देश को दशकों पीछे धकेलने की आशंका जताई गई।

    महासचिव पोखरेल ने नेपाल पुलिस, सशस्त्र बल और सेना की कार्रवाई को अपर्याप्त और धीमी बताया और उनसे प्रभावी प्रतिक्रिया देने की अपेक्षा जताई। उन्होंने अपने पार्टी कैडरों से अपील की कि वे संकट की इस घड़ी में एकजुट रहें, साफ-सफाई और पुनर्निर्माण में योगदान दें, और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखें।

    पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान स्थिति को राजनीतिक संवाद और जन भावनाओं के सम्मान से ही सुलझाया जा सकता है। यूएमएल ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वे युवाओं की मांगों जैसे कि भ्रष्टाचार पर रोक, भाई-भतीजावाद खत्म करने, रोजगार सृजन और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दों पर सार्थक बातचीत शुरू करें।

    पार्टी ने फेडरल संसद, न्यायपालिका, प्रांतीय सरकारों और स्थानीय निकायों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही, संविधान समर्थक शक्तियों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर भी बल दिया गया।

    Nepal Nepal Movement 2025 Nepal political crisis Nepal violence action Oli's party UML Shankar Pokhrel statement ओली की पार्टी यूएमएल नेपाल नेपाल आंदोलन 2025 नेपाल राजनीतिक संकट नेपाल हिंसा कार्रवाई शंकर पोखरेल बयान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या
    Next Article नेपाल में हिंसक आंदोलन के बीच रांची के 12 लोग फंसे, होटल से बाहर निकलने पर रोक
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल में आम चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचीं

      December 5, 2025

      काठमांडू में दुर्गा प्रसाई का राजशाही अभियान स्थगित, सरकार से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस

      November 23, 2025

      बांग्लादेश में भूकंप से मौत का आंकड़ा 10 पहुंचा, 200 से अधिक घायल—बचाव कार्य जारी

      November 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
      • सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन
      • भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version