आइओसी से मिली जानकारी के मुताबिक 16 लाख बैरल -प्रति बैरल 158 लीटर- अमेरिकी कच्चे तेल से लदा वीएलसीसी पोत सोमवार को पारादीप बंदरगाह पर पहुंचा। केंद्र सरकार अमेरिका और कनाडा का कच्चा तेल अमेरिकी तटों से खरीदने के लिए सार्वजनिक कंपनियों को प्रोत्साहित कर रही है, क्योंकि सरकार इसे सस्ते विकल्प के तौर पर देखती है।
इंडिय ऑयल का कहना है कि पारादीप पर आये अमेरिकी कच्चे तेल का शोधन इसके पूर्वी तट के आसपास स्थित रिफाइनरियों, जैसे- पारादीप, हल्दिया, बरौनी और बोंगाइगांव में किया जाएगा। यह भी उल्लेखनीय है कि इंडियन ऑयल अमेरिका से कच्चा तेल खरीदने वाली पहली सरकारी कंपनी बन गई है।
ऐसा इसलिए क्योंकि तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कमी किये जाने के बाद पश्चिम एशिया में हेवी सोर क्रूड यानी हाई सल्फर क्रूड की कीमत बढ़ने लगी है।



