Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»तेजस्वी ने भाजपा और जदयू के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तंज कसा
    बिहार

    तेजस्वी ने भाजपा और जदयू के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तंज कसा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जितनी सीटों पर गुजरात में चुनाव लड़ रही है उतनी ही सीटों पर भाजपा उन्हें बिहार में चुनाव लड़वायेगी।

    यादव ने आज सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा,” राष्ट्रपति चुनाव में गठबंधन धर्म में रहते हुए परम ज्ञानी अंतर्यामी नीतीश जी ने कहा था कि यूपीए को हार के लिए चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।

    तो क्या नीतीश जी गुजरात जीतने जा रहे हैं? अंतरात्मा की सुन जवाब दें? ” राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपने अगले ट्वीट में लिखा ,”जितनी सीटों पर नीतीश जी गुजरात में चुनाव लड़ने जा रहे हैं, अगर पलटी नहीं मारी तो उतनी ही सीटों पर भाजपा इन्हें बिहार में लड़वाएगी।

    इन दोनों के खेल-झोल और अप्राकृतिक गठबंधन को जनता समझ चुकी है। ” उल्लेखनीय है कि जदयू ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर कुछ सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है।

    जदयू के प्रवक्ता के सी त्यागी के अनुसार पार्टी राज्य की सिर्फ उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिन सीटों पर वह सालों से लड़ती आ रही है। पार्टी का मत है कि वह इसके जरिये राज्य में अपनी परंपरागत सीट और वोट को बनाए रखना चाहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘बिहार में छह महीने से ज्यादा नहीं चलेगी नीतीश सरकार’
    Next Article शराबबंदी हुआ फेल, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू के पैतृक गांव से बड़ी मात्रा में शराब बरामद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

    June 12, 2025

    धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

    June 11, 2025

    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

    June 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
    • सड़क हादसे में दो की मौत
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
    • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
    • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version