बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर इनदिनों मिस्ट्री गर्ल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मिस्ट्री गर्ल को देखने के बाद लग रहा हैं कि, प्रतीक के दिल पर एक बार फिर नए प्यार ने दस्तक दी हैं।
प्रतीक मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां वो एक मिस्ट्री गर्ल को किस करते हुए नजर आ रहे थे। ये दोनों एक दुसरे में इतने खोए हुए थे कि उनको पता भी नहीं चला की वो मीडिया के कैमरों में कैद हो रहे हैं।
आपको बता दें, प्रतीक बब्बर के साथ नजर आ रही ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं हैं बल्कि राइटर और डायरेक्टर सान्या सागर हैं।
मिली खबर के मुताबिक, सान्या लखनऊ की रहने वाली हैं उनके पिता एक नेता हैं। प्रतीक और सान्या पिछले आठ सालों से एक दुसरे को जानते हैं। लेकिन इन दोनों को एक दुसरे से प्यार छह महीने पहले हुआ हैं, जब वो लंदन से ग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा करके लौटीं। सान्या 27 साल की हैं।
प्रतीक बब्बर के पिता भी एक नेता हैं। उनका नाम राज बब्बर हैं। बता दें, बब्बर दो बार राज्यसभा और तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। साथ ही वो प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी हैं।