Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»120 करोड़ भारतीयों के पास डिजिटल पहचान : PM मोदी
    Breaking News

    120 करोड़ भारतीयों के पास डिजिटल पहचान : PM मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 11, 2018Updated:October 11, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 21वीं सदी का भारत बदल चुका है। 120 करोड़ भारतीयों के पास डिजिटल पहचान है। चौथी औद्योगिक क्रांति में भारत का योगदान पूरे विश्व को चौंकाने वाला होगा। पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया को लेकर कहा कि पिछले 4-5 साल में हमारी सरकार ने चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए भारत को तैयार करने में महत्वपूर्ण पहल की है।

    मोदी ने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों में सरकार 32 हजार से ज्यादा वाईफाई और हॉटस्पॉट मुहैया कराने का काम कर रही है। डिजिटल इंडिया ने पिछले चार सालों में भारतीय नागरिकों के जीने का तरीका बदल दिया। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा डाटा भारत में खपत हो रहा है और सबसे सस्ता डाटा भी यहीं है। आज भारत दुनिया के सबसे विशाल डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर वाले देशों में से एक है।

    पीएम ने कहा कि जब पहली औद्योगिक क्रांति हुई, तो भारत गुलाम था। जब दूसरी औद्योगिक क्रांति हुई, तो भी भारत गुलाम था। जब तीसरी औद्योगिक क्रांति हुई तो भारत स्वतंत्रता के बाद मिली चुनौतियों से ही निपटने में संघर्ष कर रहा था। लेकिन अब 21वीं सदी का भारत बदल चुका है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की 59 पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी थीं, आज 1 लाख से ज्यादा पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंच चुका है।

    मोदी ने कहा कि 2014 में देश में 83,000 CSC थे, आज 3 लाख CSC काम कर रहे हैं। देश के ग्रामीण इलाकों में सरकार 32,000 से ज्यादा WiFi और Hot Spots मुहैया कराने के लिए काम कर रही है। अलग-अलग technologies के बीच सामंजस्य-समन्वय Fourth Industrial Revolution का आधार बन रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सैन फ्रांसिस्को, टोक्यो और बीजिंग के बाद अब भारत में इस महत्वपूर्ण सेंटर का खुलना भविष्य की असीम संभावनाओं के द्वार खोलता है।

    जीने का तरीका बदला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचक्रवाती तूफान: आंध्रप्रदेश में आठ लोगों की मौत
    Next Article बिरसा मुंडा की शहादत को हमेशा याद रखें: रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version