Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ब्लैकमेल में अरेस्ट हुई पेटीएम फाउंडर की सेक्रटरी
    Top Story

    ब्लैकमेल में अरेस्ट हुई पेटीएम फाउंडर की सेक्रटरी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 23, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा : ऑनलाइन पेमेंट वॉलिट कंपनी पेटीएम के कुछ कर्मचारियों ने ही कंपनी के फाउंडर, CEO विजय शेखर शर्मा के कंप्यूटर का डेटा चुरा लिया। डेटा लीक न करने की एवज में 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो CEO की सेक्रटरी समेत 3 लोग गिरफ्तार कर लिए गए। बताया गया कि शेखर की सेक्रटरी सोनिया धवन ने ही डेटा चुराकर कोलकाता भेजा, जहां से पैसों की मांग शुरू हुई।

    सोनिया धवन 10 सालों तक कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं। कंपनी के इन खास कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण डेटा चुराने के बाद कोलकाता के रोहित को सारी जानकारियां दे दीं। बाद में रोहित ने ही विजय शेखर को फोन कर ये डेटा लीक न करने के एवज में 10 करोड़ रुपये मांगे। पैसों को एक बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए रोहित ने विजय को बैंक अकाउंट नंबर और आईएफसी कोड भी बताया।

    डेटा के बदले पैसे की मांग करने वाले ने रोहित ने एहतियात बरतते हुए पहले थाइलैंड के नंबर से फोन किया फिर विश्वास हो जाने के बाद विजय शेखर को वॉट्सऐप कॉल की। विजय ने फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली और पूरे सबूत पुलिस को दे दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पेटीएम में काम करने वाले दो कर्मचारियों और एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है।

    एसएसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि पेटीएम के सीईओ विजय शेखर के भाई अजय शेखर शर्मा की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी कि कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने डेटा चोरी किया है और वे उसे सार्वजनिक न करने के एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं। इसकी जांच की गई उसके बाद इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखशोगी केसः सऊदी अरब के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं ट्रंप
    Next Article आलोक नाथ, साजिद खान को कारण बताओ नोटिस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version