Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दीपावली का तोहफाः रघुवर सरकार देगी डेढ़ लाख में फ्लैट
    Breaking News

    दीपावली का तोहफाः रघुवर सरकार देगी डेढ़ लाख में फ्लैट

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 31, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की रघुवर सरकार ने राज्य में रह रहे बेघरों को दीपावली का नायाब तोहफा दिया है। राज्य सरकार डेढ़ लाख रुपये में गरीबों को फ्लैट देगी। राज्य कैबिनेट ने झुग्गियों में रहनेवाले और कम आमदनी वाले शहरी बेघरों को दीपावली का तोहफा दिया है। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड किफायती शहरी आवास नीति – 2015 को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत झुग्गियों में रहनेवाले परिवारों को डेढ़ लाख रुपये में एक छोटा फ्लैट मिल जायेगा। वहीं, वार्षिक तीन लाख रुपये तक की आमदनी वाले परिवारों को इसके लिए पांच-छह लाख रुपये तक खर्च करने होंगे। सरकार की इस योजना का लाभ लगभग सवा लाख परिवारों को मिलेगा। इनमें से झुग्गियों में रहनेवाले परिवार 53 हजार हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 74 हजार परिवार छोटे मकानों में किराये पर रहते हैं। मंगलवार को कैबिनेट में कुल 11 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गयी।

    कैबिनेट ने केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के दो घटकों – भागीदारी में किफायती आवास निर्माण और निजी प्रवर्तकों की भागीदारी से स्लम का पुनर्वास के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। स्लम क्षेत्र में पब्लिक पार्टनरशिप से निजी प्रतिभागियों को शामिल किया जायेगा और उन्हें 45 फीसदी तक शेयर मिलेगा, जिसमें आवासीय अथवा व्यवसायिक निर्माण की छूट होगी। इस योजना में स्लम में रहनेवाले लोगों को केंद्र से एक लाख रुपये, राज्य से एक लाख रुपये और जमीन के बदले में तीन से चार लाख रुपये मिलेंगे। इस प्रकार 7.5 लाख रुपये अनुमानित कीमत के फ्लैट के लिए स्लम बस्तियों में रहनेवालों को डेढ़ लाख रुपये तक ही देने होंगे। आवास 300 वर्ग फीट तक का होगा, जिसमें दो छोटे कमरे, एक शौचालय और एक किचेन का प्रबंध होगा।

    जिन लोगों के पास देश में कहीं भी अपना घर नहीं है और अपनी सीमित आमदनी से शहरी क्षेत्रों में किराये के मकानों में रहते हैं, उनके लिए भी इस योजना के तहत आवास का प्रबंध किया गया है। इसमें केंद्र से 1.5 लाख रुपये, राज्य से एक लाख रुपये मिलेंगे। शेष राशि लगभग छह लाख रुपये लाभुक को स्वयं लगाना होगा। 15 साल तक इन आवासों को लाभुक बेच नहीं सकेंगे।

    1.27 लाख आवासों का उपहार
    दीपावली के अवसर पर सरकार ने गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों को 1.27 लाख आवासों का उपहार दिया है। इसमें शहरी के स्लम क्षेत्रों में 54 हजार और अन्य आवासहीन लोगों को 72 हजार आवास दिये जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप झारखंड सरकार हर गरीब को घर देने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। -रघुवर दास, मुख्यमंत्री।

    सरकार देगी डेढ़ लाख में फ्लैट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिंगापुर में घर लिया है काजोल और अजय देवगन ने!
    Next Article ख्‍ाूंटीः बड़ा पापा ही निकला अंजलि का हत्यारा
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version