Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गढ़वाः प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
    Breaking News

    गढ़वाः प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 23, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा/वंशीधर नगर। प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र कोइंर्दी में सोमवार को अहले सुबह प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गयी। इसके कारण सरकार द्वारा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिये जाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान पर प्रश्न चिह्न लग गया है। समाचार के अनुसार नगरउंटारी प्रखंड के भोजपुर गांव निवासी कृष्णा भुईयां की 20 वर्षीय पत्नी आरती देवी को सुबह में प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र कोइंर्दी में भर्ती कराया गया था। आरती देवी ने बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे की मौत के बाद आरती देवी की हालत गंभीर हो गयी। हालत गंभीर होता देख एएनएम ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल वंशीधर नगर रेफर कर दिया।

    परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ रामानुज प्रसाद द्वारा महज पांच मिनट में ही उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। गढ़वा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। जच्चा-बच्चा की मौत से संस्थागत प्रसव पर प्रश्न उठ रहे हैं। सरकार मातृ-शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए प्रति वर्ष करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही है, किंतु स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त व्यवस्था और विभागीय लापरवाही के कारण मातृ-शिशु मृत्यु रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

    इधर सरकार द्वारा मातृ-शिशु मृत्यु दर पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क जांच, दवाएं एवं सर्जरी की सुविधा दी जाती है। साथ ही प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की चार बार स्वास्थ्य जांच की जाती है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को जागरूक भी किया जाता है, जिससे कि प्रसव में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बावजूद इसके संस्थागत प्रसव में इस तरह से महिलाओं की मौत स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सीय संसाधनों की कमियों को उजागर करता है।

    क्या कहती हैं डीएस
    जच्चा-बच्चा की मौत होने के संबंध में पूछने पर अनुमंडलीय अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी भड़क गयीं और कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में उसकी मौत नहीं हुई है। वह इस मामले में कोई प्रतिक्रिया देने के लिए बाध्य नहीं हैं।

    संस्थागत प्रसव पर उठने लगे सवाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा के विकास का मास्टर प्लान तैयारः डीसी
    Next Article गुमलाः भरनो में pm आवास योजना का लक्ष्य पूरा नहीं, डीसी ने लगायी फटकार
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version