Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत की विंडीज पर बड़ी जीत, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
    Top Story

    भारत की विंडीज पर बड़ी जीत, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 30, 2018Updated:October 30, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने विंडीज को 224 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत से मिले 378 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी विंडीज की पूरी टीम महज 36.2 ओवर में 153 रनों पर ही ढेर हो गई। पिछले मैच में 95 रनों की पारी खेलने वाले विकेटकीपर शाई होप इस बार बिना खाता खोले रन आउट हो गए। वहीं शिरमो हेटमायर 13 रन बनाकर चलते बने। विंडीज के लिए सिर्फ कप्तान जेसन होल्डर ही नाबाद 54 रनों की सर्वाधिक पारी खेल सके। तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 3, कुलदीप यादव ने 3 आैर रविंद्र जडेजा भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिया।

    इससे पहले उपकप्तान रोहित शर्मा (162) और अंबाती रायुडू (100) के बेहतरीन शतकों तथा उनके बीच तीसरे विकेट के लिए 211 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर बना दिया। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने अपने वनडे इतिहास का 11वां सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत का विंडीज के खिलाफ यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत वनडे में विंडीज के खिलाफ ही 418 रन के सबसे बड़े स्कोर का रिकार्ड रखता है।

    उपकप्तान रोहित ने एक बार फिर दिखाया कि वह बड़ी पारी खेलने में कितने उस्ताद हैं। रोहित ने मात्र 137 गेंदों पर 162 रन में 20 चौके और चार छक्के लगाए। रायुडू ने चौथे नंबर पर अपने कप्तान विराट कोहली के भरोसे को सही साबित करते हुए 81 गेंदों पर 100 रन में आठ चौके और चार छक्के लगाये। रोहित का वनडे में यह 21वां शतक और रायुडू का तीसरा शतक है।

    टीमें इस प्रकार हैं:
    भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली ( कप्तान ), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, के खलील अहमद, जसप्रित बुमरा ।

    विंडीज: कियरन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप ( विकेटकीपर ), मार्लन सैमुअल्स, शिमोन हेटमीर, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर ( कप्तान ), फैबियन एलन, एशले नर्स, केमर रोच, केमो पॉल ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुमलाः दो युवकों की पत्थर से कुचल कर हत्या
    Next Article इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 6T
    azad sipahi desk

      Related Posts

      ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी

      August 2, 2025

      पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा

      August 2, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version