Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड की सड़कें और विधि-व्यवस्था अच्छी: कौशिक पटेल
    Top Story

    झारखंड की सड़कें और विधि-व्यवस्था अच्छी: कौशिक पटेल

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 22, 2018Updated:October 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दो दिन के दौरे पर झारखंड आये गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिक पटेल ने कहा कि स्टैच्यू आॅफ यूनिटी में देश के सभी प्रदेशों का योगदान है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी ने सभी राज्यों में मंत्री के नेतृत्व में न्योता देने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सभी संगठनों, गुजराती समाज के प्रतिनिधियों को मिल कर स्टैच्यू आॅफ यूनिटी देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। वह सूचना भवन में सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    मंत्री ने कहा कि झारखंड की सड़कें काफी अच्छी हैं। विधि-व्यवस्था दुरुस्त है। एक सवाल पर कहा कि गुजरात में बाहरियों के साथ मारपीट को लेकर सरकार भी चिंतित है। इस मामले की जांच करायी जा रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा जायेगा। कहा कि अखंड भारत के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ब्रिटिश शासन के अंत के बाद 562 देसी रजवाड़ों को भारत में जोड़ कर अखंड भारत की रचना की। भारत के विभाजन के बाद पैदा हुई परिस्थिति में जरूरतमंद को आश्रय और सुरक्षा देकर अदभुत व्यवस्थापन का परिचय दिया था। ऐसे सरदार पटेल को संपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारत और विदेशों के करोड़ों भारतीयों के सपने को साकार करने का बीड़ा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया था। वह सपना पूर्ण होनेवाला है।

    भाजपा नेताओं को भी किया आमंत्रित: झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को गुजरात के राजस्व मंत्री कौशिक भाई पटेल और विधायक शंभू भाई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रतिमा के अनावरण समारोह में आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, विधायक नवीन जयसवाल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक आदि उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने भी अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अमित शाह को बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, उषा पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री नवीन जयसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र आदि शामिल हैं।

    झारखंड की सड़कें और विधि-व्यवस्था अच्छी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड पुलिस को झटका: बकोरिया कांड की होगी सीबीआइ जांच
    Next Article स्वच्छता ही जीवन का मूल आधार है: बिंदु भूषण
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version