Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उग्रवाद मुक्त झारखंड हमारा उद्देश्य : सीएम
    Top Story

    उग्रवाद मुक्त झारखंड हमारा उद्देश्य : सीएम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 19, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड उग्रवाद से ग्रसित राज्य था। हमारी सरकार के गठन के बाद से ही उग्रवाद के प्रति सरकार का रुख काफी कड़ा रहा है। राज्य में उग्रवाद अब अपने अंतिम चरण में है। उग्रवाद से निपटने के लिए हमारे कई वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। राज्य में कई बेकसूर लोगों को भी नक्सली हिंसा का शिकार होना पड़ा है। सरकार इन वीर शहीद जवानों के आश्रितों और परिवारों के साथ सदैव खड़ा रहेगी। उग्रवादी हिंसा में मारे गये निर्दोष सामान्य नागरिकों के आश्रितों को उनका हक देना सरकार की जिम्मेदारी है। इन सभी दायित्वों को राज्य सरकार का गृह विभाग निष्ठापूर्वक निभा रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित उग्रवादी हिंसा में मृत सामान्य नागरिकों के आश्रितों एवं कारा अस्पताल में पारा चिकित्सा के 150 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

    राज्य में अमन, चैन, शांति बहाल रखना सरकार का संकल्प
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह संकल्प है कि झारखंड में सदैव अमन, चैन और शांति बनी रहे, ताकि विकास कार्य त्वरित गति से हो सके। राज्य में हमारी सरकार के गठन के बाद से ही नक्सलियों के प्रति कड़ी कार्रवाई की गयी। पिछले पांच सालों में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम राज्य के पुलिसकर्मियों ने कर दिखाया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नक्सलियों से निपटने का काम किया है। आने वाले समय में झारखंड पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से हमें पूरी तरह उग्रवाद मुक्त झारखंड बनाना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पुलिसकर्मी और आम जनता आपसी समन्वय बनायेंगे, तभी सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले कुछ वर्षों में हम उग्रवाद मुक्त झारखंड का निर्माण कर सकेंगे।

    उग्रवादी हिंसा के शिकार परिवारों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उग्रवादी हिंसा में मारे गये व्यक्तियों की जान तो वापस नहीं लायी जा सकती, परंतु सरकार इन परिवारों के आश्रितों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को उनका हक देना सरकार की जिम्मेदारी है, जो हमारी सरकार कर रही है। आज इसी क्रम में इन आश्रित परिवारों के 150 लोगों को सरकार नियुक्ति पत्र सौंप रही है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के तहत ‘सीधी बात’ कार्यक्रम में नक्सली हिंसा में मारे गये परिवारों की कई शिकायतें आती हैं कि उन्हें नौकरी अथवा मुआवजा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इन शिकायतों पर राज्य सरकार ने त्वरित निर्णय लेकर उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का कार्य किया है। निश्चित समय सीमा के अंदर मुआवजा और नौकरी देने के लिए सरकार ने स्पष्ट निर्देश भी संबंधित विभागों को दिया है।

    बंदियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जेलों में बंद बंदियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 85 पारा चिकित्सा कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पारा चिकित्सा कर्मी अब जेल में बंद बंदियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपना शत-प्रतिशत लगायेंगे।

    मेडिकल क्षेत्र में हैं रोजगार के बड़े अवसर
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, मेडिकल हॉस्पिटल इत्यादि स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा झारखंड की बच्चियों को कौशल विकास के माध्यम से नर्सिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने का भी काम किया जा रहा है।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपा। ये नियुक्तियां आरक्षी, चतुर्थ वर्ग, नर्स, कंपाउंडर, फार्मासिस्ट और एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों के लिए हुई हैं। मौके पर मुख्य सचिव डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव (गृह) सुखदेव सिंह, डीजीपी केएन चौबे, डीजीपी मुख्यालय पीआरके नायडू, विशेष सचिव (गृह) तदाशा मिश्रा एवं कारा निरीक्षक शशि रंजन सहित विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Extremism-free Jharkhand is our objective: CM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़कागांव बीडीओ को बचा रही पुलिस!
    Next Article काम नहीं करनेवालों को वीआरएस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version