Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बड़कागांव बीडीओ को बचा रही पुलिस!
    Top Story

    बड़कागांव बीडीओ को बचा रही पुलिस!

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। बड़कागांव के बीडीओ राकेश कुमार और उसकी पत्नी को पुलिस जमानत लेने का पूरा मौका दे रही है। दोनों के विरुद्ध एक अक्टूबर को हजारीबाग सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें दो सौ रुपये चोरी करने के आरोप में नाबालिग आदिवासी छात्रा को गर्म आयरन से दागने, बाल उखाड़ने और कमरा में बंद कर पिटाई करने का आरोप है। इन आरोपों की जांच अनुसंधानक ने की, जिसे सही पाया गया। इसके बाद पति-पत्नी के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट लिया गया।
    पुलिस का दावा है कि उसने बड़कागांव के बीडीओ राकेश कुमार और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है। कोर्ट से वारंट हासिल होने के बाद पुलिस रांची स्थित उनके आवास पर भी तलाशी को पहुंची, लेकिन बीडीओ दंपति फरार हो गये। वे अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अब उनके करीबियों से जानकारी जुटाने में लगी है।
    इधर सच यह है कि इस अधिकारी को अगर पुलिस चाहती, तो घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर सकती थी। पुलिस पर यह आरोप लग रहा है कि वह मौका दे रही है, ताकि वह जमानत ले सकें। पुलिस अगर चाह ले, तो इन्हें 24 घंटे के अंदर खोज लेगी, पर गिरफ्तारी के लिए जो कुछ भी हो रहा है, वह महज आइवॉश है। हजारीबाग पुलिस को अब तक उसकी पत्नी का नाम तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह भी पता नहीं लगा पायी है कि अधिकारी मूल रूप से कहां के रहनेवाले हैं। अधिकारी और उनकी पत्नी के दोनों मोबाइल स्विच आॅफ आ रहे हैं। हालांकि हजारीबाग पुलिस का दावा है कि जल्द ही बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

    Police saving Barkagaon BDO!
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटंडवा में अधिकारियों ने सरकारी जमीन को बेचा
    Next Article उग्रवाद मुक्त झारखंड हमारा उद्देश्य : सीएम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ

      December 24, 2025

      झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई

      December 24, 2025

      पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ
      • झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई
      • बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार
      • मोदी युग में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभराः उपराष्ट्रपति
      • पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version