आजाद सिपाही टीम
खेतको (बेरमो)/गोमिया। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, जनमानस से सीधे जुड़ना है। शनिवार को बेरमो की खेतको पंचायत में मिलन सह अभिनंदन समारोह और गोमिया में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ाव दल के साथ होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजसू लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कंपनियों द्वारा खनन कार्य होता है, वहां के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। अब आजसू इन कंपनियों के अधिकारियो पर इलाके में पानी की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दबाव डालेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी मसले पर संगठन के लोग कंपनियों के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करें और जनहित के काम कराने की कोशिश करें।
खेतको के सदाब मुहल्ला में मिलन सह अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता आजसू के केंद्रीय महासचिव सह सांसद प्रतिनिधि डॉ लंबोदर महतो ने की, जबकि संचालन तनवीर आलम ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सुदेश महतो को 51 किलो फूलों की माला पहनायी गयी। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। समारोह में आजसू में शामिल होने वाले दर्जनों लोगों का माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ देवशरण भगत, जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी, नवीन महतो, संतोष महतो, काशीनाथ सिंह, सचिन कुमार, नजरुल हसन हाशमी, बुचु सिंह, कृष्णा नायक, खगेश्वर महतो, उपेंद्र महतो आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इस्लाम अंसारी, मुख्तार अंसारी, सुनील तुरी, रफीक अंसारी, जाकिर अंसारी, अजय ठाकुर, कुदुस अख्तर, मो मिकाइल, अयुब अंसारी, कलंदर अंसारी, डॉ वकील, विश्वनाथ मांझी, परमेश्वर महतो, साहेब राम, शंकर सिंह, राजेश ठाकुर, गोपाल गंझू, उस्मान अंसारी, आफताब आलम, जैनुल अंसारी, नेसार अहमद आदि लोग सक्रिय रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन
इसके बाद गोमिया के भामाशाह भवन में विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो ने की, जबकि संचालन राजेश विश्वकर्मा और राजकुमार यादव ने किया। मुख्य अतिथि सुदेश महतो थे, जबकि प्रदेश प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव डॉ लंबोदर महतो मंच पर उपस्थित थे। सम्मेलन में सुदेश महतो ने कहा कि यूथ और बूथ की मजबूती से ही जीत सुनिश्चित होती है। हरेक बूथ अध्यक्ष से उनकी तैयारी का जायजा लेने के साथ उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 25 यूथ तन-मन से मेहनत कर पार्टी को जीत दिलायेंगे। एनडीए का जो 65 पार का सपना है, उसको पूरा करने का कार्य हो।
डॉ देवशरण भगत ने बाद में मीडिया से कहा कि हर बूथ में 25 चूल्हा प्रमुख का चयन किया गया है। इसके गठन का मुख्य उद्देश्य हर परिवार के दुख-सुख से जुड़ते हुए एक सदस्य की तरह अपने को स्थापित करना है। इस बार पार्टी मजबूरी से नहीं, मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से बबलू तिवारी, अमरदीप महाराज, संतोष साहू, नंदलाल कपरदार, नरेश महतो, मिहनाज अंसारी, संटू कुमार, राजकुमार यादव, विपिन कुमार, छोटू कुमार, विक्रम शाह आदि लोग उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



