बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद), ने पहले चरण के लिए बुधवार को 42 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जबकि कांग्रेस ने भी पहले चरण के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं जेडीयू ने अपने पूरे 115 उम्मीवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

जेडीयू के खाते में 115 सीट आई हैं। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस मौके पर उन्होंने नीतीश सरकार के कामों का बखान भी किया है। जेडीयू ने इस बार बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को टिकट नहीं दिया है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार की उपलब्धियों को गिनाया है।

उन्होंने कहा कि बिहार में अब गांव-गांव तक बिजली और सडक़ पहुंच गई है। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों तक पहुंची है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि हम चुनाव गठबंधन के साथ लड़ रहे हैं। हम भारी मतों से जितेंगे। हम सेवा भाव को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version