Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आज फादर गिरफ्तार हुए कल हम हो सकते हैं: हेमंत
    Jharkhand Top News

    आज फादर गिरफ्तार हुए कल हम हो सकते हैं: हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और गरीबों की आवाज उठाने वाले लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता स्टेन स्वामी को न सिर्फ गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है, बल्कि बीमार और उम्रदराज होने के बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
    उन्होेंने कहा, आज स्टेन स्वामी को गिरफ्तार किया गया है। कल हमारी बारी आ सकती है। यह लाठी-गोली की सरकार है, जो हर कीमत पर अपने विरोधियों की आवाज दबाना चाहती है। बता दें कि हेमंत सोरेन पहले भी कई बार सार्वजनिक तौर पर केंद्र सरकार की आलोचना कर चुके हैं। बुधवार को पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मौजूदा एनडीए सरकार ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चल रही है।
    हेमंत ने कहा कि जहां भाजपा सरकार नहीं बना पायी, उन राज्यों को अलग-अलग तरीके से परेशान किया जा रहा है। इसका जीता-जागता नमूना है डीवीसी की बकाया राशि की वसूली का तरीका। उन्होंने कहा कि आरबीआइ के पास जमा झारखंड सरकार के खाते से पैसे निकाल लिये गये। यह पहली बार सुना कि केंद्र किसी राज्य के खाते से इस तरह पैसा उड़ा लेता है।
    मुख्यमंत्री ने गैर भाजपा शासित राज्यों से अपील करते हुए कहा कि आज हमारे साथ ऐसा हुआ है, कल आपके साथ होगा। इसलिए वक्त आ गया है कि एकजुट होकर केंद्र सरकार के तौर तरीके का विरोध किया जाये। उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों की नीलामी की जा रही है, लेकिन राज्य सरकार से इस पर मशविरा तक नहीं किया गया। सीएम ने कहा, झारखंड इसका विरोध कर रहा है और करता रहेगा। हम अपने हितों की रक्षा के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। हम अपना अधिकार छीन कर लेंगे।
    उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में सामाजिक संगठनों के साथ-साथ संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। विरोध की हर आवाज को ताकत की मदद से दबाया जा रहा है। इसका प्रतिकार जरूरी है। इसलिए तमाम लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होने की जरूरत है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी गयी है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है। किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश हो रही है। देश में अराजकता की स्थिति है, इसलिए जरूरी है कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए। सामाजिक संगठन के लोग अपनी आवाज जरूर उठा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार पर उसका कोई असर नहीं हो रहा है।

    Father arrested today we can be tomorrow: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझूठ बोलकर जनता को ठग रही राज्य सरकार
    Next Article इस बार चीन बॉर्डर पर शस्त्र पूजन करेंगे रक्षा मंत्री
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version