रांची। विधायक सीता सोरेन ने दुमका में 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या पर नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। दुमका में 12 साल की मासूम बच्ची 5वीं क्लास की छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दी। अविलंब मामले का उद्भेदन कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। फास्ट ट्रैक कोर्ट बहाल कर अविलंब अपराधियों को फांसी की सजा बीच चौराहे पर दी जाये, जिससे समाज में दोबारा ऐसी घटना को अंजाम देने की अपराधी हिम्मत ना जुटा सकें। सीता सोरेन ने प्रशासन की भी खिंचाई की। कहा कि एक ओर दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं, तो दूसरी ओर क्राइम की घटनाओं से बेखबर पुलिस प्रशासन अवैध उत्खनन में व्यस्त है। उनका काम क्राइम रोकना नहीं अवैध उद्योग धंधों को बढ़ावा देना है। ऐसे पुलिस प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों को अविलंब बर्खास्त किया जाये।
दोषियों को बीच चौराहे पर दी जाये फांसी: सीता सोरेन
Previous Articleराज्य में विकास कार्य ठप, ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग शुरू: सुदेश
Next Article दुमका में दरिंदगी : गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या