रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जीएसटी पर दिक्कत है, लेकिन केंद्र सरकार के साथ इस मुद्दे पर लगातार बातचीत हो रही है। हम केंद्र के रुख का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हमें राज्य को भी चलाना भी है। मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ट्रेन परिचालन शुरू करने पर विचार हो रहा है। अंतरराज्यीय बसें चलने लगी हैं। दूसरे राज्यों से आवागमन शुरू करने में राज्य सरकार थोड़ा पीछे है, क्योंकि हम संक्रमण की हालत पर नजर रखे हुए हैं। चीजें धीरे-धीरे खोली जा रही हैं। सतर्कता की वजह से ही हम काफी शांत माहौल बना पाये हैं। लेकिन संक्रमण की हालत को देखते हुए इस स्थिति को बनाये रखना बड़ी चुनौती है। जरूरत के मुताबिक ही चीजें तय की जा रही हैं।
बिहार चुनाव की बाबत हेमंत ने कहा कि झामुमो चुनाव मैदान में उतरेगा। महागठबंधन के साथ बात नहीं बनने पर कहा कि वहां के समीकरण में संगठन के विचार फिट नहीं बैठ रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो अपना राजनीतिक दायरा बढ़ाने में लगा है। शायद इसी डर से बिहार में हमारा सिंबल भी फ्रीज कर दिया गया। लेकिन हमारा मनोबल नहीं घटा है। हम उत्साहित हैं। हम चुनाव लड़ेंगे। महागठबंधन से दोस्ताना लड़ाई भी होगी। राजद की ओर से जो प्रस्ताव दिया गया था, वह स्वीकार नहीं किया गया, क्योंकि हम लोगों को चुनाव लड़ना ही था। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार का असर झारखंड में गठबंधन पर नहीं पडेÞेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



