रांची। राजधानी रांची में दीपावली धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी में कई लोग हादसे के शिकार हो गए। पटाखे से झुलसे 30 लोग रिम्स पहुंचे हैं। इनमें से कुछ को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया।

रिम्स के पीआरओ डॉ. राजीव रंजन ने मंगलवार को बताया कि 30 लोग पटाखे जलाने में झुलसे थे। उन्हें इलाज के बाद छोड़ दिया गया। कोई भी मेजर केस नहीं था।

उल्लेखनीय है कि दीपावली को लेकर रिम्स का बर्न वार्ड पूरी तरह से अलर्ट था। दीपावली को लेकर अलग से 18 बेड लगाए गए थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version