Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गृह मंत्री ने हिन्दी भाषा में एमबीबीएस की पुस्तकों का किया विमोचन
    Breaking News

    गृह मंत्री ने हिन्दी भाषा में एमबीबीएस की पुस्तकों का किया विमोचन

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • अंग्रेजों की भारतीय प्रतिभाओं के ब्रेन ड्रेन की व्यवस्था को प्रधानमंत्री ने ब्रेन ग्रेन में बदला: शाह
    • देश में मेडिकल के बाद अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में शुरू करने का ऐलान

    भोपाल । देश में पहली बार मध्य प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी में होगी। इसके लिए विशेष रूप से हिन्दी भाषा में तैयार की गईं एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पुस्तकों का लोकार्पण केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। शाह ने शीघ्र ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी भाषा में शुरू करने का ऐलान किया। रविवार को भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित ‘हिन्दी में ज्ञान का प्रकाश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष की तीन पुस्तकों का विमोचन कर देश में हिन्दी माध्यम से मेडिकल पाठ्यक्रम की पढ़ाई के एक नए युग शुभारंभ किया। कार्यक्रम में करीब 30 हजार विद्यार्थियों के अलावा चिकित्सा और हिन्दी क्षेत्र के जानकार मौजूद रहे।

    इस मौके पर केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि आज का दिन भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इतिहास में आज के दिन को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह पूरे देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्जागरण और पुनर्निर्माण का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय भाषाओं में उच्च शिक्षा का संकल्प व्यक्त किया था, उसे मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में साकार किया गया। आज मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने ने नई शिक्षा नीति में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देने पर बल दिया है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में प्रारंभ कर ऐतिहासिक कार्य किया है। गुलामी के दौर में अंग्रेजों ने भारत की प्रतिभाओं के ब्रेन ड्रेन के लिए व्यवस्था की, जिसे अब प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रेन ग्रेन में बदल दिया है। अपनी भाषा में शिक्षा से बच्चों की प्रतिभा और निखरेगी। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री को अभिनव प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

    केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि देशभर में आठ भाषाओं में पढ़ाई हो रही है। मेडिकल और इंजीनियरिंग में जो मातृभाषा के समर्थक हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अब हमें अपनी भाषा में शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मप्र के चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र में इसका जिक्र था। नई शिक्षा नीति काे सबसे पहले मप्र ने जमीं पर उतारा है। इसके लिए हिन्दी प्रकोष्ठ का गठन हुआ।

    उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद बहुत मेहनत के बाद पुस्तकों को रिलीज किया गया। सोचने की प्रक्रिया अपने मातृभाषा में ही होती है। नेशनल मंडेला ने कहा था कि यदि आप किसी व्यक्ति से उस भाषा में बात करते हो तो वह उसके दिमाग में जाता है। अनुसंधान अपनी भाषा में हो तो भारत के युवा भी किसी से कम नहीं हैं। वो विश्व में भारत का डंका बजाकर आएंगे। मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में कराने के लिए मध्य प्रदेश के संकल्प से देश में क्रांति आएगी।

    उन्होंने कहा कि मेडिकल के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में शुरू होगी। देश की आठ भाषाओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए सिलेबस के अनुवाद का काम शुरू हो गया है। छह माह बाद, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में करने का मौका मिलेगा। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की तीन पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री चौहान और मंत्री सारंग ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घबराहट में हैं और डरे हुए हैं :दीपक प्रकाश
    Next Article अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’
    azad sipahi

      Related Posts

      स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में

      August 6, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version