आजाद सिपाही संवाददाता

रांची। झारखंड के सरकारी कार्यालयों में चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की छुट्टी को लेकर पूर्व के आदेश में बदलाव किया गया है। विभिन्न कायस्थ समाज के संगठनों के द्वारा आवेदन देने के बाद कार्मिक विभाग ने चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की छुट्टी 26 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की सहमति के बाद कार्मिक विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार अब सरकारी कार्यालय 26 अक्टूबर को खुले रहेंगे, 27 को अवकाश रहेगा। इसके बाद सिर्फ 28 अक्टूबर शुक्रवार को एक दिन के लिए कार्यालय खुलेगा। इसके बाद शनिवार को सचिवालय बंद रहने के कारण छुट्टी रहेगी, तो उसके बाद छठ पर्व की छुट्टी रहेगी। बता दें कि पूर्व में घोषित कैलेंडर के अनुसार दीपावली की छुट्टी 24 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को ही चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी दी गयी थी। इसी कैलेंडर के अनुसार राज्य सरकारी कार्यालय बंद थे, लेकिन कायस्थ संगठनों ने सरकार को यह जानकारी दी है कि इस बार चित्रगुप्त पूजा 27 तारीख मनायी जायेगी, इसलिए इसमें बदलाव किया जाये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version