Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राजभवन के समक्ष सहियाकर्मियों ने भरी हुंकार, हम बेगारी में नहीं खटेंगे, हमें भीख नहीं अधिकार चाहिए
    Jharkhand Top News

    राजभवन के समक्ष सहियाकर्मियों ने भरी हुंकार, हम बेगारी में नहीं खटेंगे, हमें भीख नहीं अधिकार चाहिए

    adminBy adminOctober 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। दो हजार में दम नहीं ,बीस हजार से कम नहीं, भीख नहीं आधिकार चाहिए जीने का आधिकार चाहिए, सभी सहियाकर्मियों को स्थायीकरण करना होगा के जोरदार नारों के साथ हजारों सहियाकर्मियों ने रविवार को राजभवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। सहिया एवं सहिया साथी संघ के वैनर तले रविवार को धनबाद, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, रांची, पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम रामगढ़, देवघर, पलामू, पाकुड़, जामताड़ा समेत अन्य जिलों के हजारों सहियाकर्मियों ने विशाल रैली निकाल कर राजभवन पहुंचे। यहां अपने मानदेय और स्थायीकरण की मांग पर अपनी आवाज बुलंद की। इसकी अध्यक्षता संजू मिश्रा ने की, जबकि संचालन संतोष सोनी ने किया।
    राजभवन के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक एवं मासस के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि सहिया बहनों को भीख की तरह प्रोत्साहन नहीं, देश के अन्य राज्यों की तरह बीस हजार रुपये मासिक मानदेय की सरकार गारंटी दे। इसे लागू करने में जो भी अड़चनें हों केंद्र और झारखंड की सरकार इसे दूर करें और फ्रंट लाइन वर्करों को बेहरत मानदेय और स्थायी की गारंटी हो। झारखंड में सिर्फ कंपनियों की चाकरी करने से काम नहीं चलेगा।
    सहिया साथी संघ की अध्यक्ष पंपा मंडल ने कहा कि हम महिलाएं अबला नहीं चिंगारी हैं, महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार की चाहे जो मजबूरी हो, हमारी मांगें पूरी हों, वरना सरकार को ही बुरे दिन देखना पड़ेगा। संघ की सचिव माया सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों ने सभी सहिया बहनों को सड़क पर ला दिया है। सरकार कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्करों से किये वायदे पूरा करे। जब तक हमारी सेवा स्थायी नहीं, तब तक सरकार स्थिर नहीं रहेगी।
    एक्टू के प्रदेश सचिव भुवनेश्वर केवट ने कहा कि जिन सहिया बहनों को दो-दो लड़ाकू भाइयों विनोद सिंह और अरूप चटर्जी का साथ हो, उसे कोई परास्त नहीं कर सकता है। हम मिल कर लड़के और बेहतर मजदूरी और स्थायीकरण की मांग ले के रहेंगे। राजभवन मार्च और सभा को चिंता देवी, प्रणव उपाध्याय, उदय मेहता, ललिता देवी, सोना साहू, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, सीमा देवी, मुकुल भट्टाचार्य समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

     

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिलाओं पर अत्याचार के मामले में झारखंड नंबर वन, यही है हेमंत सरकार की उपलब्धि : सुदेश महतो
    Next Article चतरा में मिट्टी की चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत, दो घायल
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version