Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दल-बदल मामला: बाबूलाल की याचिका पर सुनवाई
    Breaking News

    दल-बदल मामला: बाबूलाल की याचिका पर सुनवाई

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 18, 2022Updated:October 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में न्यायाधीश राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में महगामा विधायक दीपिका पांडे को नोटिस जारी किया गया है। वहीं बाबूलाल की ओर से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29 अ के तहत दलील पेश की गयी। धारा 29 अ के तहत किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े फैसले लेने का अधिकार चुनाव आयोग को होता है। चुनाव आयोग के निर्णय के खिलाफ उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है। ऐसे में विधानसभा न्यायाधिकरण में यह मामला सुनवाई के योग्य नहीं माना जायेगा। अब इस मामले की सुनवाई 9 नंवबर को होगी।
    बता दें कि 13 अक्टूबर को समय के अभाव में इस मामले की सुनवाई टल गयी थी। वहीं इससे पहले हुई सुनवाई के दौरान विधानसभा की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता ने कहा था कि विधानसभा की ओर से लिखित बहस आने के बाद स्पीकर कोर्ट की कार्रवाई पर निर्णय लिया जायेगा, जिसके बाद कोर्ट ने विधानसभा की ओर से लिखित बहस कोर्ट के समक्ष जमा करने का निर्देश दिया था।

    विधानसभा में 30 अगस्त को सुनवाई पूरी हो गयी थी
    बता दें कि बाबूलाल की ओर से दाखिल रिट याचिका में कहा गया है कि दल-बदल मामले में झारखंड विधानसभा के स्पीकर कोर्ट में नियमानुसार सुनवाई नहीं हुई है। न्यायाधिकरण ने उनकी गवाही और बहस सुने बिना ही केस को जजमेंट पर रख दिया है। बाबूलाल मरांडी से जुड़े दल-बदल के मामले में विधानसभा के न्यायाधिकरण में 30 अगस्त को सुनवाई पूरी हो गयी है। बाबूलाल मरांडी की ओर से पक्ष रखने वाले अधिवक्ताओं का कहना है कि स्पीकर पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। न्यायाधिकरण में सुनवाई समाप्त होने के बाद स्पीकर कभी भी अपना फैसला सुना सकते हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में बाबूलाल मरांडी ने झाविमो के टिकट पर जीता था। बाद में उन्होंने पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया। इस मामले में स्पीकर दल-बदल कानून के तहत सुनवाई कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो कैदियों की फरारी के बाद एसएसपी रांची ने रिम्स के कैदी वार्ड का किया निरीक्षण
    Next Article पाकुड़ के वरिष्ठ पत्रकार द्विगेश त्रिवेदी का निधन
    azad sipahi

      Related Posts

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025

      विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी

      June 20, 2025

      जलजमाव बना मौत का कारण, लापरवाही की भेंट चढ़ी एक ज़िंदगी

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version