Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हिमाचल चुनाव : कई सीटों पर उम्रदराज नेताओं को उतारेगी भाजपा और कांग्रेस
    राजनीति

    हिमाचल चुनाव : कई सीटों पर उम्रदराज नेताओं को उतारेगी भाजपा और कांग्रेस

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 16, 2022Updated:October 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला । हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियों घोषित होने के बाद अब सबकी नजर दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों पर टिकी है। दोनों दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। विस चुनाव में भले ही युवा मतदाताओं की भूमिका अहम रहने वाली है, लेकिन कई सीटों पर उम्रदराज उम्मीदवार अपनी ताल ठोकेंगे। राजनेता 70 साल की उम्र पार कर लेने के बाद भी इससे दूरी नहीं बना पा रहे हैं।

    दरअसल भाजपा और कांग्रेस में कई नेता ऐसे हैं जो 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं या पार करने वाले हैं, फिर भी विधानसभा चुनाव के टिकट की कतार में हैं। सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस दोनों दलों में ही उम्रदराज नेताओं का दबदबा है। तमाम बुजुर्ग नेताओं का सियासी जोश भी देखने लायक है। दोनों दलों ने टिकट को लेकर आधिकारिक तौर पर उम्र का कोई फॉर्मूला तो नहीं बनाया है। हालांकि हिमाचल से सटे उत्तराखण्ड में इसी साल के शुरू में हुए विस चुनाव में भाजपा ने उम्रदराज नेताओं को टिकट नहीं दी थी। जयराम कैबिनेट के उम्रदराज मंत्रियों में महेंद्र सिंह ठाकुर और सुरेश भारद्वाज हैं। महेंद्र सिंह ठाकुर की आयु 72 वर्ष है। मंडी जिला के धर्मपुर हल्के के महेंद्र सिंह ठाकुर जयराम सरकार में सबसे ताकतवर मंत्री माने जाते हैं। उनका जन्म 22 फरवरी 1950 को हुआ।

    वहीं शिमला शहर का प्रतिनिधित्व करने वाले सुरेश भारद्वाज का जन्म 15 मार्च 1950 को हुआ और वो 70 वर्ष पार कर चुके हैं। दोनों मंत्रियों का इस चुनाव में उतरना तय है। इसके अलावा कैबिनेट रैंक का दर्जा लेने वाले भाजपा विधायक रमेश ध्वाला 71 वर्ष, विधायक कर्नल इंद्र सिंह 78 वर्ष और पवन नैय्यर 70 वर्ष की आयु पूरी कर चके हैं। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रो0 प्रेम कुमार धूमल 78 वर्ष के हैं और चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि उनकी टिकट का फैसला भाजपा हाईकमान करेगा।

    वहीं कांग्रेस की बात करें तो सोलन से कांग्रेस के विधायक डॉ. धनीराम शांडिल 82 साल के हैं। वह वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वह इस बार फिर सोलन से चुनावी रण में होंगे। कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके गंगूराम मुसाफिर भी 77 साल के हो चुके हैं। वह लगातार दो बार पच्छाद से हार चुके हैं, मगर वहां से फिर विधायक बनना चाह रहे हैं। पिछला चुनाव हार चुके वीरभद्र सरकार मेें मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर भी 77 वर्ष के हो गए हैं और द्रंग से एक बार फिर उनका चुनाव लड़ना तय है। बिलासपुर के नैना देवी से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर भी 71 वर्ष के हो गए हैं। हिमाचल कांग्रेस के बड़े चहरे व पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की आयु 76 वर्ष है और कांग्रेस उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउद्धव ठाकरे मराठी के नाम पर सहानुभूति पाने का प्रयास कर रहे हैं: मनसे
    Next Article अमित शाह पहुंचे भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज ने की अगवानी
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version