रांची। राजधानी रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 अक्टूबर को मैच खेला जाना है। इसके मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के क्यूरेटर आशीष भौमिक, रांची आ रहे हैं।
वह यहां जेएससीए स्टेडियम के सेंट्रल एरिया में बनी तीनों पिचों की जांच करेंगे। उनके इस काम में जेएससीए के क्यूरेटर डॉ एसबी सिंह, जो बीसीसीआइ के भी क्यूरेटर हैं, मदद करेंगे। इन तीनों पिचों को रोल कर तैयार कर लिया गया है।
इससे पहले 27 सितंबर को इनमें से एक पिच पर यह देखने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों का अभ्यास मैच हुआ था कि पिच कैसा व्यवहार कर रही है। ये पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए मददगार है। हालांकि पिच की जानकारी क्यूरेटर की जांच के बाद ही पता चलेगी। अब देखना है कि क्यूरेटर किस पिच का चुनाव मैच के लिए करते हैं।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआइ ने साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है। पहला एक दिवसीय मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में, दूसरा 9 अक्टूबर को रांची में और तीसरा तथा अंतिम एक दिवसीय मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जायेगा।
एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



