चाइबासा। चक्रधरपुर थाना अंतर्गत श्रीश्री रानी रसाल मंजरी दुर्गा पूजा पंडाल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर चक्रधरपुर थाना पुलिस और अग्निशामक वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी घटना होने से बच गयी।
जानकारी के अनुसार रांची चाइबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई चक्रधरपुर के किनारे शहर के अनुमंडल अस्पताल परिसर में श्रीश्री रानी रसाल मंजरी दुर्गा पूजा समिति का पंडाल लगा था। तभी शॉर्ट सर्किट होने से पंडाल के पीछे तरफ आग लग गयी।
आग लगने के बाद अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना पंडाल के पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद चक्रधरपुर थाना में सूचना देने के पश्चात अग्निशामक वाहन को बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने पानी और अग्निशामक सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया। इसी बीच सूचना मिलने पर अग्निशामक वाहन और कर्मी भी पहुंच गये।
इस घटना में पंडाल का कुछ हिस्सा जल कर राख हो गया। इस संबंध में पंडाल निर्माण करने वाले टेंट हाउस के मालिक दीपक सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण पंडाल में आग लगी। समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



