आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों के साथ राज्य में सुखाड़ को लेकर कृषि विभाग द्वारा तैयार किये गये सूखे के आकलन प्रतिवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा तैयार सूखे के आकलन प्रतिवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए राज्य के चिन्हित 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा छोड़कर) के 226 प्रखंडों के प्रभावित किसान परिवारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपये राशि दी जायेगी। इन 226 प्रखंडों के सभी प्रभावित किसान परिवारों को यह राशि शीघ्र ही उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा सुखाड़ के आकलन प्रतिवेदन के अनुसार राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में हैं। ऐसे में राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि प्रभावित किसान परिवारों को तत्काल सूखा राहत राशि उपलब्ध करायी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में हैं, जिन्हें इसका लाभ मिल सकेगा। सूखा राहत राशि उपलब्ध कराने में राज्य सरकार लगभग 12 सौ करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द राज्य में सूखे की स्थिति के आकलन के आधार पर समेकित प्रतिवेदन तैयार करें। इसके बाद केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजते हुए सूखा राहत राशि की मांग की जायेगी।
ये रहे उपस्थित
बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कृषि मंत्री बादल, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमानी पांडे, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग अमिताभ कौशल, सचिव कृषि विभाग अबू बकर सिद्दीक, सचिव जल संसाधन विभाग प्रशांत कुमार, सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के रवि कुमार, कृषि निदेशक निशा उरांव, निदेशक समाज कल्याण विभाग छवि रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये प्रखंड हैं सूखा प्रभावित
बोकारो जिला : जरीडीह, कसमार, पेटरवार, गोमिया, बेरमो, नावाडीह।
चतरा जिला : कान्हाचट्टी, सिमरिया, टंडवा, इटखोरी, मयूरहंड, सरवां।
देवघर जिला : सारठ, कैरों, देवघर, मोहनपुर, सोनारायठाड़ी, मधुुपुर, पालाजोरी, मारगोमुंडा, देवीपुर।
धनबाद जिला : गोविंदपुर, टुंडी, तोपचांची, धनबाद, बलियापुर, निरसा, कालियासोल, एग्यारकुंड, पूर्वी टुंडी, बाघमारा।
दुमका जिला : जरमुंडी, दुमका, जामा, मसलिया, रणेश्वर, शिकारीपाड़ा, सरैयाहाट, रामगढ़, काठीकुंड, गोपीकांदर।
गढ़वा जिला : मेराल, डंडई, रमना, विशुनपुरा, भवनाथपुर, चिनियां, मझिआंव, सगमा, गढ़वा, डंडा, रंका, कंडी, धुरकी, बड़घर, नगर उंटारी, रामकंडा, बरडीहा, केतार, खरौंधी, भंडरिया
गिरिडीह : गांडेय, बेंगाबाद, जमुआ, धनवार, बगोदर, सरिया, डुमरी, पीरटांड़, गिरिडीह, बिरनी, तिसरी, देवरी, गावां।
गोड्डा जिला : गोड्डा, पथरगामा, बसंतराय, महागामा, मेहरमा, बोवारीजोर, सुंदरपहाड़ी, पोडैÞयाहाट, ठाकुरगांगटी।
गुमला जिला : गुमला, पालकोट, चैनपुर, डुमरी, जारी, कामडरा, सिसई, भरनो, बिशुनपुर, घाघरा, रायडीह।
हजारीबाग जिला : डाड़ी, बड़कागांव, केरेडारी, हजारीबाग, चूरचु, दारू, इचाक, टाटीझरिया, कटकमसांडी, बरही, चौपारण, बरकट्ठा, चलकुसा, पदमा, बिशुनगढ़।
जामताड़ा जिला : नारायणपुर, करमाटांड़, जामताड़ा, नाला, कुंडहित, फतेहपुर। खूंटी जिला : खूंटी, मुरहू, अड़की, कर्रा, तोरपा, रनिया।
कोडरमा जिला : कोडरमा, जयनगर, मरकच्चो, डोमचांच, सतगांवा।
लातेहार जिला : महुआडांड़, गारू, हेरगंज, बरियातु, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, मनिका, बरवाडीह।
लोहरदगा जिला : लोहरदगा, सेन्हा, भंडरा, कुडू, कैरो, किस्को, पेशरार।
पाकुड़ जिला : पाकुड़िया, पाकुड़, हिरनपुर, लिट्टीपाड़ा, अमरापाड़ा, महेशपुर। पलामू जिला : मनातू, लेस्लीगंज, पांकी, मेदनीनगर, तरहसी, बिश्रामपुर, नवाबाजार, पांडू, पड़वा, हरिहरगंज, छतरपुर, नौडीहा बाजार, रामगढ़, चैनपुर, उंटारी रोड, पाटन, सतबरवा, हैदरनगर, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, पिपरा।
रामगढ़ जिला : दुलमी, चितरपुर, मांडू, पतरातू, गोला।
रांची जिला : मांडर, बेड़ो, इटकी, ओरमांझी, नामकुम, अनगड़ा, सिल्ली, तमाड़, रातु, नगड़ी, बुड़मू, खलारी, लापुंग, बुंडू, चान्हो, सोनाहातु।
साहेबगंज : बरहरवा, साहेबगंज, बोरियो, मंडरो, बरहेट, पतना, राजमहल, उधवा, तालझारी।
सरायकेला-खरसावां : सरायकेला, खरसावां, कुचाई, चांडिल, ईचागढ़, कुकडू।
चाईबासा : राजनगर, गम्हरिया, झींकपानी, टोंटो, जगन्नाथपुर, नवामुंडी, मझगांव, कुमरडुंगी, मंझरी, तांतनगर, चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेला, मनोहरपुर, बंदगांव, हाटगम्हरिया, गुदड़ी, चाईबासा, खूंटपानी, आनंदपुर।