Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ब्रिटेन की कमान भारतवंशी के हाथ, ऋषि सुनक बने प्रधानमंत्री
    दुनिया

    ब्रिटेन की कमान भारतवंशी के हाथ, ऋषि सुनक बने प्रधानमंत्री

    -पूर्व प्रधानमंत्री ट्रस से गलतियां हुईं, अब हम इन्हें सुधारेंगे: सुनक
    adminBy adminOctober 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसी लंदन। भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बन गये हैं। सुनक ने बकिंघम पैलेस पहुंच कर किंग चार्ल्स से मुलाकात की। किंग ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और नयी सरकार बनाने को कहा। किंग और सुनक की मुलाकात पैलेस के रूम नंबर 1844 में हुई। परंपरा के मुताबिक सुनक पर्सनल कार से बकिंघम पैलेस पहुंचे थे। वहां से ऋषि प्रधानमंत्री के ऑफिशियल कार से 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। यहां उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री देश के नाम पहला संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश इस वक्त मुश्किल में है। हमें इससे मिल कर निजात पानी है।

    हमारी इकोनॉमी मुश्किल दौर में:
    सुनक ने कहा कि मैं अभी किंग से मिल कर आया हूं। उन्होंने मुझे नयी सरकार बनाने को कहा है। आप जानते हैं कि इस वक्त हमारी इकोनॉमी मुश्किल दौर में है। कोविड की वजह से पहले ही दिक्कत थी। पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके हालात और खराब कर दिये हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस हालात सुधारना चाहती थीं। उन्होंने बिना थके काम किया, लेकिन गलतियां हुईं। अब हम इन्हें सुधारेंगे।

    देश को एकजुट करके दिखाऊंगा:
    सुनक ने कहा कि मैं इस देश को फिर एकजुट करूंगा। ये मैं सिर्फ कह नहीं रहा हूं, बल्कि करके भी दिखाऊंगा। दिन-रात आपके लिए काम करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि 2019 में कंजर्वेटिव पार्टी को समर्थन मिला था। यह किसी एक शख्स के लिए नहीं था। हेल्थ, बॉर्डर प्रोटेक्शन और आर्म्ड फोर्सेस के लिए काम किया जायेगा। आज हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। बतौर चांसलर मैंने जो काम किये, वह जारी रखूंगा। देश के लोगों की बेहतरी को सियासत से ऊपर रखा जाना चाहिए। आपके खोये हुए कॉन्फिडेंस को लौटाया जायेगा। रास्ता मुश्किल जरूर है, लेकिन हम फासला तय करेंगे।

    लिज ट्रस ने इस्तीफा दिया:
    इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस बकिंघम पैलेस पहुंचीं और किंग चार्ल्स से मिल कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। ​​​बकिंघम पैलेस पहुंचने से पहले ट्रस ने भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने पीएम हाउस से देश को प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सियासी संकट के बीच लोगों की मदद के लिए तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम लोगों की मदद के लिए काम करते रहेंगे।

    एक नजर में ऋषि सुनक का परिचय:
    -ऋषि सुनक के अभिभावक पंजाब के रहनेवाले थे, जो विदेश में जाकर बस गये।
    -सुनक का जन्म ब्रिटेन के हैंपशायर में हुआ था। ऋषि ने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

    -सुनक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।
    -राजनीति में आने से पहले ऋषि ने इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश और हेज फंड में काम किया। इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट फर्म की भी स्थापना की।
    -उनकी मां एक फार्मासिस्ट और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत हैं। सुनक के पिता ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं।
    -ऋषि की पत्नी अक्षता मूर्ति हैं। वे नारायण मूर्ति की बेटी हैं। दोनों की दो बेटियां हैं, जिनके नाम कृष्णा और अनुष्का हैं। उनकी शादी साल 2009 में हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीति आयोग की टीम पहुंची रांची, आज सीएम के साथ होगी बैठक
    Next Article बिहार के मुख्य सचिव के साथ हुआ साइबर फ्रॉड
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version